back to top

पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा किसानों को धोखा दिया: अखिलेश

सुलतानपुर,(उप्र)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश के किसानों और नौजवानों को सबसे ज्यादा धोखा देने का आरोप लगाया। अखिलेश ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जो वायदे किये थे, उनके पूरा ना होने से सबसे ज्यादा धोखा किसानों और नौजवानों को मिला है।

उन्होंने कहा कि किसानों को मोदी ने

उन्होंने कहा कि किसानों को मोदी ने डेढ़ गुना मुनाफा देने की बात की थी, मगर वह नहीं मिला। इसके अलावा मोदी ने नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही थी मगर भ्रष्टाचार खत्म होने के बजाय और बढ़ गया है। अखिलेश ने कहा कि सपा-बसपा-रालोद की गठबंधन से भाजपा के लोग बहुत परेशान हैं। मोदी कहते हैं कि 23 मई के बाद यह गठबंधन खत्म हो जायेगा। मगर एक बार जो हम तय कर लेते हैं उसे निभाते हैं। यह गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि सूबे में  ठोको नीति  चल रही है। प्रदेश के कई स्थानों पर छुट्टा पशुओं ने ना जाने कितने लोगों की जान ली है और कितनों को घायल किया है, इसका जिम्मेदार कौन है। पुलिस किसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करेगी। इस चुनाव में जनता कुछ ऐसा कर दिखाये कि योगी को वापस जाकर घण्टा बजाना पड़े। अखिलेश ने सुलतानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी और पीलीभीत से उम्मीदवार उनके बेटे वरूण गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि ये दोनों ही हार रहे हैं, इसलिए दोनों ने सीट बदल ली है। यह सीट की अदला-बदली नहीं बल्कि हार की अदला-बदली है।

RELATED ARTICLES

एयरशो में बड़ा हादसा: दो F-18 लड़ाकू विमान टकराकर क्रैश, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित

दिल्ली। अमेरिकी नौसेना के एक एयरशो के दौरान बड़ा हादसा सामने आया, जब दो आधुनिक F/A-18 हॉरनेट लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकराकर...

7 घंटे की रेड के बाद AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह...

तरनतारन में ईडी की बड़ी कार्रवाई: सोना कारोबारी बंटी के तीन ठिकानों पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन की जांच तेज

तरनतारन। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (ईडी) की विशेष टीम ने सोमवार को पंजाब के में सोना कारोबारी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बंटी के तीन अलग-अलग ठिकानों...

बसपा प्रमुख मायावती का सरकारों को संदेश: संविधान और धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद सामने आई हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी...

लुधियाना के 8 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिले धमकी भरे ई-मेल से मचा हड़कंप

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को शहर...

मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस से बदला चुकता करने की कोशिश करेंगे भारतीय खिलाड़ी

कुआलालंपुर। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी मंगलवार से यहां शुरू होने वाले मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के पुरुष एकल में अपने प्रदर्शन में सुधार करके...