back to top

राहुल चाहे जहां जाएं, जनता हिसाब मांगेगी: अमित शाह

बिजनौर (उप्र। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर उन पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाने वाले राहुल चाहे जहां चले जाएं, जनता उनसे हिसाब जरूर मांगेगी।

शाह ने बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी…

शाह ने बिजनौर से भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेन्द्र सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट कांड में पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्करएतैयबा को क्लीनचिट दी और स्वामी असीमानंद समेत कई निर्दाेषों को जेल भेजकर हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का ठप्पा लगाया।

समझौता कांड के बाद

उन्होंने दावा किया कि समझौता कांड के बाद तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने अमेरिकी अधिकारियों के सामने कहा था कि लश्कर देश के लिए खतरा नहीं है बल्कि हिन्दू आतंकवाद फैलाने वाले लोग खतरा हैं। मगर अदालत ने असीमानंद समेत सभी आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। राहुल को इसके लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के केरल के वायनाड से चुनाव

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष के केरल के वायनाड से चुनाव लड़ने के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा मुझे पता है कि राहुल गांधी केरल की ओर भागे हैं, अमेठी की ओर नहीं। सबको मालूम है कि अमेठी में इस बार उनका हिसाबकिताब चुकता होने वाला है। केरल में तुष्टीकरण की राजनीति है, इसीलिए वह वहां गए हैं। आपने वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है। आप जहां भी जाएंगे, देश की जनता आपसे हिसाब मांगेगी।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा आपने हिंदू समुदाय को बदनाम करके उसे आतंकवाद के साथ जोड़ा। शाह ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमने पांच साल के अंदर सात करोड़ गरीब महिलाओं को गैस सिलिंडर देने का काम किया। ढाई करोड़ लोगों को घर दिया। दो करोड़ 35 लाख परिवारों को बिजली दी।

50 करोड़ गरीब लोगों के जीवन में

इसके अलावा 50 करोड़ गरीब लोगों के जीवन में कोई बीमारी होने पर पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सफाईकर्मियों के पांव पखारे। सदियों में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने उनको सम्मान दिया, सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा मैं राहुल बाबा से पूछता हूं कि आपके परनाना ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर को संसद में जाने से क्यों रोका। संसद में उनकी तस्वीर तक नहीं लगाई।

आम्बेडकर की दुहाई देते हो

आप आज आम्बेडकर की दुहाई देते हो। लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान दिया। उन्होंने पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने हमारे 40 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। मोदी जी ने उनकी 13वीं के दिन पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...