back to top

डेढ़ लाख वसूलने के बाद मरीज को किया रेफर, मौत

सरकारी अस्पताल में नहीं मिला वेंटीलेटर

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सरकारी अस्पतालों की लचर व्यवस्था निजी अस्पतालों को लूट का मौका दे रही है। इसी का खामियाजा एक मरीज व उसके परिवाजनों को भुगतना पड़ा। प्राइवेट अस्तपाल ने इलाज के नाम पर मरीज से तीन दिन में डेढ़ लाख रूपये वसूल लिये और रूपया खर्च न कर पाने की स्थिति में उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज न मिलने पर उसकी मौत हो गयी।

बाराबंकी निवासी 55 वर्षीय उस्मान 55 अचानक घर में गिरकर बेहोश हो गये। आनन-फानन में परिजन पास के अस्पताल में गये, जहां राहत न मिलने पर बीते मंगलवार परिजन लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां पर वेंटीलेटर खाली न होने पर उसे दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसी बीच मरीज चिनहट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर तीन दिन तक भर्ती रहने दौरान करीब डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए गए।

परिजनों ने जब और रूपये खर्च करने में असमर्थता जतायी तो परिजन आक्सीजन सपोर्ट पर शुक्रवार बलरामपुर अस्पताल लेकर गये। जहां इमरजेंसी में भर्ती कर लिया। आईसीयू में एक भी बेड खाली न होने की वजह से उसे इमरजेंसी में आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। देर रात इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे सलमान ने निजी अस्पताल पर वसूली का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...