back to top

केजीएमयू के लिंब सेन्टर से कूदकर मरीज ने दी जान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिम्ब सेन्टर से रविवार को एक मरीज ने कूदकर जान दे दी। आपरेशन के तीन दिन बाद मरीज आत्महत्या करने से कई सवाल खड़े कर दिये। बताया जा रहा है कि सर्जरी के बाद से डॉक्टर नदारद थे, मरीज को तकलीफ के बावजूद कोई डॉक्टर देखने नहीं आ रहा था।

कुशीनगर निवासी 54 वर्षीय रामवृक्ष को रीढ़ की हड्डी में दिक्कत थी। इलाज के लिए परिजन केजीएमयू लेकर आये थे। जहां डा. वलीउल्लाह को दिखाया गया था। डा. वलीउल्लाह ने आपरेशन की सलाह दी थी। 10 दिन पहले लिंब सेंटर के जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। बुधवार को उनका आॅपरेशन डॉ. शाह वलीउल्लाह ने किया था। आरोप है कि आपरेशन के बाद से डा. वलीउल्लाह मरीज को देखने नहीं आये। मरीज को दर्द होने पर जब वहां मौजूद डॉक्टर से कहा गया तो उन्होंने कहा कि डा. वलीउल्लाह देखेंगे।

वहीं आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के बावजूद तमाम दवाएं बाहर से मंगायी जा रही है। इन सबसे परेशान मरीज ने रविवार सुबह 9.30 बजे के करीब लिंब सेंटर के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस मामले में केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डा. डी. हिमांशु का कहना है कि मरीज को स्पाइन की टीबी थी। मरीज का आपरेशन डा. वलीउल्लाह ने किया था। उनकी अनुपस्थिति में डा. संजीव मरीज को देख रहे थे। मामले की जांच पुलिस कर रही है। इसके बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मरीज स्पाइन टीबी से ग्रसित था। तीन दिन पहले उसका आपरेशन हुआ था। मरीज के मौत की जांच पुलिस कर रही है। इसी के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...