back to top

आतंकवाद की मदद करके खुद को और मानवता को नुकसान पहुंचा रहा है पाक: नायडू

नई दिल्ली। आतंकवाद में मदद करने और उसे प्रोत्साहित करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लेते हुए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शनिवार को कहा कि पड़ोसी देश इस तरह की करतूतों से खुद को और मानवता को बर्बाद कर रहा है तथा आतंकवाद की समस्या के उन्मूलन के लिए वैश्विक सहमति बनाई जानी चाहिए।

हमारा पड़ोसी आतंकवादियों की मदद कर रहा

नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, हमारा पड़ोसी आतंकवादियों की मदद कर रहा है, उन्हें उकसा रहा है, पैसे दे रहा है और प्रशिक्षण दे रहा है। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने मानवता को और खुद को भी कितना नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों और पड़ोसियों से मित्रवत संबंध चाहता है और उसने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया। नायडू के मुताबिक, अगर कोई शरारत करना चाहता है तो हमें जवाब देना होगा और इसके लिए देश को एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा, हम देशों को आतंकवादी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करने दे सकते और आतंकियों को सुरक्षित पनाह तथा प्रशिक्षण शिविर मुहैया नहीं कराने दे सकते।

पाकिस्तान में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर

पाकिस्तान में आतंकवादियों के प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना की हालिया कार्वाई की ओर इशारा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, देश को अधिक मजबूत और विकसित बनाने के लिए टीम इंडिया की तरह काम करना होगा जो शत्रु ताकतों और कुत्सित सोच के खिलाफ अपना बचाव करने में सक्षम है, जैसा कि हमने सीमापार आतंकवाद को रोकने में हमारे पड़ोसी की निष्क्रियता पर दो दिन पहले करारा जवाब देकर किया था। नायडू ने कहा, हमारी लड़ाई आतंकवाद और इसके सभी स्वरूपों के खिलाफ है, ना कि किसी धर्म के खिलाफ जैसा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ओआईसी के सम्मेलन में अपने भाषण में स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन की वीरता और पेशेवर निष्ठा के लिए वह देशवासियों के साथ उन्हें सलाम करते हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

गोसाईंगंज में 03 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अलीगंज समेत अन्य जगहों पर 05 अवैध निर्माण सील

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज में अभियान चलाकर लगभग 15 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 03 अवैध प्लाटिंग पर...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...