back to top

प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू की जाये स्वामित्व योजना : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन में संचालित यह योजना ग्रामीण जीवन में व्यापक बदलाव लाने में सक्षम है। इसके मद्देनज़र स्वामित्व योजना को पूरी प्रतिबद्धता से संचालित किया जाये।

मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में एक बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आमजन को उनकी आवासीय संपत्ति के दस्तावेज़ देने में स्वामित्व योजना बहुत ज़्यादा उपयोगी सिद्ध हो रही है। उन्होंने योजना की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्रामीण जनता को आबादी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों (भवन व प्लॉट) के प्रमाणित दस्तावेज़ मिलेंगे, जिनका इस्तेमाल बैंकों से लोन लेने में किया जा सकेगा। ग्रामीण इलाकों में आबादी क्षेत्र का प्रारंभिक डाटा मिलने से विकास योजनाएं चलाने में आसानी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की प्रक्रिया को गति मिलेगी। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में ड्रोन के माध्यम से प्रारंभिक सर्वेक्षण के साथ-साथ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन सर्वेक्षण टीम द्वारा सुचारु ढंग से कराने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली 15 फरवरी से आगरा में शुरू हो रही भारतीय सेना की भर्ती रैली के संबंध में सभी ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें, जिससे लोगों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने इस संबंध में सेना के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...