back to top

विपक्षी गठबंधन मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदल देगा, मिर्ज़ापुर में गरजे PM मोदी

मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया को साम्प्रदायिक और जातिवादी बताते हुए दावा किया कि उसने मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने का फैसला कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को यहां मड़िहान रोड पर बरकछा कलां में मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक अपना दल की उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज की उम्मीदवार रिंकी कोल के समर्थन में आयोजित एक संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा)-कांग्रेस वोट बैंक के लिए समर्पित है जबकि मोदी पिछड़ों तथा गरीबों के अधिकारों के लिए समर्पित है। मोदी ने कहा, देश के लोगों ने इंडिया गठबंधन के लोगों को पहचान लिया है। ये लोग कट्टर साम्प्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। जब भी उनकी सरकार बनेगी, वे इस आधार पर फैसला लेंगे। उन्होंने इंडिया गठबंधन द्वारा पांच साल में पांच प्रधानमंत्री बनाने के संदर्भ में कहा कि छोटा-सा भी घर बनाना होता है तो बार-बार मिस्त्री नहीं बदलते।

मोदी ने रैली में जुटे लोगों से कहा, आज भाषण नहीं आपसे बातें करुंगा। आप-हम जब घर बनाते हैं और घर बनाते समय काम करने वाले को रखते हैं तो क्या कोई सामान्य आदमी भी मिस्त्री रखते समय ऐसा करता है कि एक माह यह मिस्त्री काम करेगा, दूसरे माह दूसरा, तीसरे महीने तीसरा और चौथे माह चौथा मिस्त्री आएगा। प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या वह घर बनेगा, क्या वह घर रहने और किसी को दिखाने लायक बनेगा। उन्होंने कहा, छोटा-सा भी घर बनाना होता है तो बार-बार मिस्त्री नहीं बदलते।

उन्होंने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन कह रहा है कि पांच साल में पांच-पांच प्रधानमंत्री। बताइए, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री कोई रखता है क्या, कोई मिस्त्री भी नहीं रखता। उन्होंने कहा, जो प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में रहेगा वह देश को मजबूत बना सकता है क्या? इसलिए जनता ने तय किया है कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए। राजग को भारी जनादेश मिल रहा है। सपा के लिए कोई अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहता। इससे पहले, भारत माता की जय , माता विंध्यवासिनी के जयघोष के साथ भोजपुरी में अपनी बात शुरू करते हुए मोदी ने जय श्रीराम का नारा लगाया।

मोदी ने कहा कि संयोग देखिए चार जून (जिस दिन मतगणना होगी) को बड़ा मंगल है। चार जून को बड़ा मंगल के दिन फिर एक बार- जय श्रीराम। प्रधानमंत्री ने कहा, छह चरणों के चुनाव के बाद देश ने तीसरी बार भाजपा- राजग की बहुत मजबूत सरकार बनाना पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया, इसका सीधा कारण नेकनीयत, नेक नीतियां और राष्ट्र प्रथम व राष्ट्र निष्ठा है।

RELATED ARTICLES

जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या

मुल्लांपुर । भारत के आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की...

नाइटक्लब घटना के बाद स्टोक्स ले सकते हैं संन्यास: रिपोर्ट

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइटक्लब में हुई एक घटना में कथित संलिप्तता के बाद अपने पद से इस्तीफा देने और अंतरराष्ट्रीय...

मालवीय नगर अग्निकांड : लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं की जांच तेज

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग की जांच कर रही...

मलमास की परमा एकादशी आज, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। अधिकमास को भगवान विष्णु का मास कहा जाता है। इस माह को भगवान विष्णु ने अपना नाम (पुरुषोत्तम) दिया है, इसलिए इसको पुरुषोत्तम...

चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10 आज से

नाट्य समारोह 11 जून से 13 जून तक चलेगालखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा बहुप्रतीक्षित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल...

गुरुद्वारा सदर में विशेष अरदास आयोजित

भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने परलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...

रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 में रक्षाबंधन के दिन एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। दरअसल, 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण...

बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 24 से

नाट्य मंचन सांयकाल 07 :05 बजे उक्त प्रेक्षागृह में मंचित किया जाएगालखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव कल्याण समिति,...

भातखण्डे: चार वर्षीय बीपीए करने वाले अब एक साल की एमपीए डिग्री पर अड़े

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के नियमों को लेकर विश्वविद्यालयों और छात्रों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला भातखण्डे संस्कृति...