back to top

विपक्ष ने लगाया उप्र सरकार पर दलितों के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल सपा, बसपा और कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दलितों के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए सोमवार को विधानसभा समाप्त किया।

दरअसल कानपुर देहात के मंगता गांव में 13 फरवरी को दो गुटों के बीच संघर्ष में 25 लोग घायल हो गए थे। यह विरोध इसी घटना को ले कर था। शून्यकाल के दौरान बसपा नेता लालजी वर्मा ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार दलितों के प्रति संवेदनहीन है। उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी वर्मा की बात का समर्थन करते हुए घटना को गंभीर बताया।

इस पर सदन में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, बसपा नेता लालजी वर्मा और कांग्रेस नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ने जो बातें रखी हैं, ये वास्तव में गांव का स्थानीय विवाद है और पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्वाई की है। गांव में प्रशासन कैम्प कर रहा है। शांति बनी हुई। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद सरकार और प्रशासन ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के साथ 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

उन्होंने कहा, प्रशासन ने घायलों का उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कानून के तहत उन सभी पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की कार्वाई प्रशासन के स्तर पर चली है। लेकिन सबसे दुर्भाग्यपूर्ण तथ्य है कि क्या हर मामले में राजनीतिक रोटी सेंकना आवश्यक है। हर एक कार्य को हम राजनीतिक नजरिए से क्यों देखना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों और लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा, हमने तय किया है कि 2022 तक बिना भेदभाव के हर गरीब के सिर पर छत देने का काम करेंगे। हर गरीब को शौचालय देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। हर घर को रसोई गैस दिया। बिजली कनेक्शन दिया।

उन्होंने कहा, अंतर यही है कि हमने वोट बैंक नहीं माना, देश का नागरिक मानकर सुविधाएं उपलब कराईं। आपने :विपक्ष: वोट बैंक बनाकर उनके हितों पर डकैती डाली है। उन्होंने कहा, इसलिए नम्र अपील करूंगा कि राजनीतिक एजेंडे के हिस्से नहीं होते ये सब। स्थानीय विवाद का समाधान स्थानीय स्तर पर बैठकर होना चाहिए।

इसमें आग में घी डालने का काम आप नहीं करेंगे तो शांति बनी रहेगी और हर व्यक्ति सुरक्षित रहेगा। इसके बाद बसपा के वर्मा, कांग्रेस की आराधना और नेता प्रतिपक्ष सपा के राम गोविन्द चौधरी ने मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए सदन से अपने अपने सदस्यों के साथ बहिर्गमन किया।

RELATED ARTICLES

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 की ऑफिशियल हाइड्रेशन पार्टनर बनी बिसलेरी

मुंबई। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने एशियन स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 (आइस) के साथ अपने जुड़ाव की...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश...