back to top

फर्जी खबरों पर रोक के लिए सोशल मीडिया पर आयोग की होंगी पैनी निगाहें

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने सोमवार को कहा कि अधिकारी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए फर्जी खबरों और नफरत भरे भाषणों पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखेंगे।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा

चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद सिंह ने भी लोगों से, मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसे, उपहार या शराब बांट जाने, मतदाताओं को डराने-धमकाने के लिए बाहुबल का इस्तेमाल किए जाने या नफरत भरे भाषण दिए जाने जैसे किसी भी तरह के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट करने के लिए आयोग के एप सी विजिल का इस्तेमाल करने की अपील की है। आम चुनाव 11 अप्रैल को शुरू होगा और सात चरणों में यह संपन्न होगा। दिल्ली में 12 मई को मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने जनवरी में…

चुनाव आयोग ने जनवरी में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिल्ली पुलिस को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की फर्जी खबरों की जांच करने को कहने का निर्देश दिया था। सोशल मीडिया पर फर्जी चुनाव कार्यक्रम आया था। सिंह ने कहा कि दिल्ली निर्वाचन कार्यालय की मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति में पहली बार एक सोशल मीडिया विशेषज्ञ को शामिल किया गया गया है। समिति राज्य स्तर और जिला स्तर पर निगरानी करेगी। उन्होंने कहा, अधिकारी फर्जी खबरों और नफरत भरे भाषण पर अंकुश लगाने के लिए टीवी, रेडियो तथा फेसबुक एवं ट्विटर समेत सोशल मीडिया सहित सभी प्रकार के मीडिया की निगरानी करेंगे।

रिपोर्ट जिला स्तर पर की जाएगी

व्यक्तिगत उल्लंघनकर्ता के लिए इसकी रिपोर्ट जिला स्तर पर की जाएगी, राजनीतिक दलों के लिए किसी भी उल्लंघन की रिपोर्ट राज्य स्तर पर की जाएगी। जब उनसे पूछा गया कि ऐसे उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ क्या कार्वाई की जाएगी तो उन्होंने कहा कि कानून के अनुसार उपयुक्त कार्वाई होगी। सिंह ने लोगों से इंटरनेट आधारित एप सीविजिल का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा, यदि लोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसा, उपहार या शराब बांटने या उन्हें डराने धमकाने के लिए बाहुबल का इस्तेमाल करने या नफरत भरे भाषण देने जैसा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन देखते हैं तो वे उसका फोटो लेकर या वीडियो बनाकर इस एप्प के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं। दिल्ली में करीब 1.39 करोड़ मतदाता हैं।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...