back to top

गोवा के समुद्र तटों पर नए साल का जश्न, उत्तरी तटीय इलाकों में भारी यातायात जाम

पणजी। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए बुधवार रात गोवा के समुद्र तटों पर खुशनुमा माहौल देखने को मिला। आतिशबाजी, संगीत और पार्टियों के बीच हजारों की संख्या में लोग समुद्र तटों पर उमड़ पड़े, जबकि उत्तरी गोवा के प्रमुख तटीय इलाकों में भारी यातायात जाम की स्थिति बनी रही। अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।

कलंगुट, सिंक्वरीम, बागा, वागातोर, अरम्बोल और केरीम समेत लोकप्रिय समुद्र तटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां समुद्र किनारे बने ‘शैक’, ‘नाइटस्पॉट’ और खुले स्थलों पर देर रात तक जश्न जारी रहा।

आधी रात होते ही तटीय इलाकों के ऊपर आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग तालियां बजाते, एक-दूसरे को गले लगाते और शुभकामनाएं देते हुए संगीत और समुद्र की लहरों की आवाज के बीच नए साल का स्वागत करते नजर आए।

पुलिस के अनुसार, प्रमुख समुद्र तटीय इलाकों की ओर वाहनों की आवाजाही कई घंटों तक धीमी बनी रही। उत्सव स्थलों की ओर जाने वाले और आधी रात के बाद लौटने वाले पर्यटकों के वाहनों और दोपहिया वाहनों से सड़कें खचाखच भरी रहीं।स्थानीय प्रशासन ने आयोजन स्थलों पर भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य के लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाला साल सभी गोवावासियों के लिए शांति, समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।

उन्होंने गोवावासियों से ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ मिशन में सक्रिय भागीदारी करने और अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से गोवा की धार्मिक सद्भाव, आपसी सम्मान और सामूहिक कल्याण की समृद्ध परंपरा को बनाए रखने की भी अपील की।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...