back to top

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टा
एक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस

लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार 29 अप्रैल को वर्ल्ड डांस डे पर डांससुरा फिएस्टा का आयोजन गोमती नगर विनय खंड चार स्थित भारतीयम् भवन में रत्ना अस्थाना के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया। डांस और सुर के इस उत्सव में बताया गया कि एक मई से दादी, मम्मी और पोती के लिए एक्सक्लूसिव समर डांस क्लासेस शुरू हो जाएंगी। जिसमें बॉलीवुड और सेमी-क्लासिकल डांस के साथ-साथ डांस फॉर हेल्थ एंड फिटनेस के तहत जुम्बा और योगा का परिचय दिया जाएगा। इंटरेस्टिंग गेम्स के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट के भी इंट्रोडक्टरी सेशन होंगे। हुनरमंद प्रतिभागियों को प्रतिष्ठित मंचों पर प्रदर्शन का सुअवसर भी दिया जाएगा।
इस उत्सव में बेस्ट किड्स डांस कैटेगरी में पांच बच्चों और उनकी मदर्स का सम्मान किया गया। इसमें अग्रिमा और उनकी मदर आशा चौरसिया, एंजल और वीरा के साथ उनकी मदर लक्ष्मी मौर्या, रक्षा के साथ उनकी मदर सुधा शर्मा और श्री के साथ उनकी मदर रोली मौर्या का सम्मान किया गया। मदर डांस कैटेगरी में श्वेता मनराल, रीता मनराल, रश्मि गुप्ता, नीलम गुप्ता, बबीता साहू, पिंकी मिश्रा, गरिमा सिंह, प्रीति गुप्ता, प्रीति श्रीवास्तव, अनुजा पाण्डेय, रीना साहनी, रश्मि त्रिवेदी, रचना श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक आयोजन में मदर्स ने पिया तोसे, तौबा कैसे हैं नादान, ओरे पिया जैसे कई सुपरहिट सांग्स पर मदर्स ने जोशीला नृत्य किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतेन्दु नाट्य अकादमी के पूर्व निदेशक पुनीत अस्थाना ने कहा कि भगवान शिव का तांडव नृत्य सृष्टि के निरंतर निर्माण और पुनर्निर्माण को दशार्ता है। वास्तव में भारतीय परंपरा में नृत्य महज आनंद का माध्यम न होकर साधना का माध्यम है। कार्यक्रम संयोजिका शुभ्रा अस्थाना ने भी सभी को विश्व नृत्य दिवस की बधाइयां दी। इस आयोजन में नमन ने मंच सज्जा का दायित्व निभाया वहीं पावनी ने सोशल मीडिया प्रमोशन का।

RELATED ARTICLES

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 

लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा दिनांक 27-04-2026 को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

शास्त्रीय, लोक और पाश्चात्य का संगम , सजी फ़्यूजन संगीत संध्या

बली प्रेक्षागृह में गूंजे सुरों के रंग लखनऊ। सुर, लय और ताल के अद्भुत समन्वय के साथ तबला नवाज शेख मोहम्मद इब्राहिम की संगीतमय यात्रा...