लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा दिनांक 27-04-2026 को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन (IIA) के सदस्य विजय कुमार अग्रवाल, और पीएनबी के प्रधान कार्यालय से पधारे महाप्रबंधक राजेश कुमार, अंचल कार्यालय के उप अंचल प्रमुख एस ए हुसैन काज़मी व विराज डोगरा, पीएनबी लखनऊ मंडल के मंडल प्रमुख सुजीत कुमार नेगी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बैंक द्वारा एमएसएमई को वित्तीय समर्थन प्रदान करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को ग्राहकों बीच पहुंचकर उन्हें इनसे परिचित कराना था ताकि ग्राहक अपनी आवश्यकता के अनुरूप ऋण उत्पाद का चयन कर सकें और अपने व्यवसाय का विकास कर सकें।
कार्यक्रम के दौरान जहां बैंक की एमएसएमई इकाइयों के विशेष रूप से तैयार की गई एमएसएमई प्राइम प्लस, पीएनबी जीएसटी एक्सप्रेस, पीएनबी ग्रोथ प्लस जैसी प्रमुख योजनाओं से ग्राहकों का परिचय कराया गया, वहीं एमएसएमई ऋण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को प्राधिकारियों और अतिथिगण द्वारा स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
इस आउटरीच कार्यक्रम में पीएनबी लखनऊ के उप मंडल प्रमुख सुनील कुमार व किशलय तिवारी, एमसीसी 1 प्रमुख अखिलेश कुमार, एमसीसी 2 प्रमुख साकेत पलोद और मुख्य प्रबंधक गण सहित पीएनबी की लखनऊ स्थित शाखाओं के शाखा प्रमुख एवं ग्राहक उपस्थित रहे।





