back to top

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा। निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के नतीजे की घोषणा की।यह उपचुनाव गांव के तत्कालीन सरपंच संतोष देशमुख की नौ दिसंबर, 2024 को हुई हत्या के कारण रिक्त हुई सीट पर मंगलवार को कराया गया।

अश्विनी देशमुख को अपने पति की मृत्यु के बाद उपजी सहानुभूति के सहारे जीत मिलने की उम्मीद थी।कैज तहसील कार्यालय में बुधवार सुबह हुई मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी संतोष करजवनकर ने स्वरूपानंद देशमुख को विजयी घोषित किया।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, स्वरूपानंद देशमुख ने दिवंगत सरपंच की पत्नी को 92 मतों के अंतर से हराया। पिछले सरपंच चुनाव में संतोष देशमुख ने स्वरूपानंद देशमुख को महज नौ वोटों के मामूली अंतर से हराया था। स्वरूपानंद देशमुख ने कहा, यह विकास के साथ-साथ गरीबों और वंचितों की जीत है।

चुनाव जीतने के बावजूद हम दिवंगत संतोष देशमुख को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दोषियों को सजा दिलाने के लिए दृढ़ता से खड़े रहेंगे। संतोष देशमुख ने एक पवनचक्की कंपनी से उगाही की कोशिश को रोकने की कोशिश की थी जिसके बाद दिसंबर 2024 में उनकी हत्या कर दी। इस मामले में तत्कालीन मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड की गिरफ्तारी हुई थी और मुंडे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 

लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा दिनांक 27-04-2026 को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन...