back to top

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथ लेते हुए बुधवार को कहा कि समाज को बांटने और तोड़ने की ख्वाहिश रखने वाली नारी विरोधी सपा उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक जैसी पार्टी के साथ खड़ी हुई और विधेयक का विरोध किया।

मोदी ने यहां 594 किलोमीटर लम्बे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि पिछली सरकारों ने अपनी करतूतों के कारण अपराध और जंगल राज को उत्तर प्रदेश की पहचान बना दिया था और उत्तर प्रदेश के माफिया पर फिल्में बनती थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का देशभर में उदाहरण दिया जाता है। उन्होंने खासकर सपा पर हमलावर होते हुए कहा, संसाधनों की बंदरबांट करने वाले जिन सपाइयों के हाथ से सत्ता गई है, उन्हें उत्तर प्रदेश की यह प्रगति पसंद नहीं आ रही है। वह एक बार फिर उत्तर प्रदेश को पुराने दौर में धकेलना चाहते हैं।

वह एक बार फिर समाज को बांटना और तोड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने हाल ही में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने का ठीकरा भी सपा के सिर फोड़ते हुए कहा,समाजवादी पार्टी विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। अभी बीते दिनों देश में एक बार फिर सपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों का असली चेहरा देखा। उन्होंने कहा कि केंद्र की राजग सरकार संसद में नारी वंदन अधिनियम संशोधन विधेयक लेकर आई थी, जो अगर पारित हो जाता तो 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण मिलता लेकिन सपा ने इस संशोधन विधेयक का विरोध किया।

मोदी ने कहा कि इस विधेयक के पारित होने से सभी राज्य विधानसभाओं में भी सीटों की संख्या बढ़ जाती। उन्होंने कहा,हमने संसद में साफ-साफ कहा था कि सभी राज्यों की सीटें एक ही अनुपात में बढ़ेंगी, लेकिन उत्तर प्रदेश को गाली देकर राजनीति करने वाली द्रमुक जैसी पार्टियों को आपत्ति थी कि उत्तर प्रदेश की सीटें क्यों बढ़ेंगी। प्रधानमंत्री ने सपा को घेरते हुए कहा कि सपा संसद में द्रमुक के सुर में सुर मिला रही थी। उन्होंने कहा,सपा वाले यहां पर आपका वोट तो चाहते हैं लेकिन संसद में उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली देने वालों के साथ खड़े हो जाते हैं। इसीलिए उप्र के लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी कभी सुधर नहीं सकती।

यह लोग हमेशा महिला विरोधी राजनीति ही करेंगे। यह हमेशा तुष्टीकरण और अपराधियों के साथ खड़े रहेंगे। मोदी ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि सपा कभी परिवारवाद और जातिवाद से ऊपर उठ नहीं सकती क्योंकि वह हमेशा विकास विरोधी राजनीति करेगी, लिहाजा उत्तर प्रदेश को सपा और उसके सहयोगियों से सावधान रहना चाहिये। प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया युद्ध, अशांति और अस्थिरता से घिरी है और दुनिया के बड़ेबड़े देशों की हालत खराब है लेकिन भारत उसी रफ्तार से विकास की राह पर बढ़ रहा है जो बाहर के दुश्मनों तो पसंद नहीं आ रहा है मगर भीतर बैठे लोग भी सत्ता की भूख में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

मोदी ने कहा,हम आत्मनिर्भर भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। हम आधुनिक अवसंरचना का निर्माण कर रहे हैं और गंगा एक्सप्रेसवे इसी दिशा में एक और मजबूत कदम है। मुझे विश्वास है गंगा एक्सप्रेसवे जिन संभावनाओं को हमारे दरवाजे तक लेकर आएगा, उत्तर प्रदेश के लोग अपने परिश्रम और प्रतिभा से उन्हें साकार करके रहेंगे। प्रधानमंत्री ने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को हरदोई के मल्लावां में उद्घाटन किया। लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर,हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 प्रमुख जिलों को जोड़ता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...