back to top

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात दशकों में देखने को नहीं मिला। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार मई को आने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

पश्चिम बंगाल में 142 विधानसभा सीट के लिए दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। प्रधानमंत्री मोदी ने हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है और मिल रही जानकारी के अनुसार भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है की बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही लोग वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं और लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई हुई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा,पिछले छह-सात दशकों में जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसै निर्भीक वातावरण में इस बार बंगाल में मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर मतदान कर रहे हैं। यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान समाप्त होने तक इसी उत्साह के साथ भागीदारी बनाए रखें।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हालिया चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की सफलता का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा,चार मई को आने वाले परिणाम विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। प्रधानमंत्री ने गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसका नाम मां गंगा के नाम पर रखना विकास और सांस्कृतिक विरासत के समन्वय को दर्शाता है। उन्होंने राज्य के लोगों को इस परियोजना के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 

लखनऊ। पंजाब नैशनल बैंक द्वारा दिनांक 27-04-2026 को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोशिएसन में मेगा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन...