back to top

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया।पुलिस ने बताया कि श्री राम, एमिटी और एचडीएफसी स्कूल सहित कम से कम 10 विद्यालयों को सुबह 8.33 बजे धमकी भरे ईमेल मिले, जब कक्षाएं पहले ही शुरू हो चुकी थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रशासनों को सुबह करीब 9 बजे धमकियों की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों ने तुरंत आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू किए, कई विद्यालय ने छुट्टी घोषित कर दी और अभिभावकों से अपने बच्चों को सुरक्षित घर ले जाने का अनुरोध किया। पुलिस और बम निरोधक दल के मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की, वहीं बड़ी संख्या में चिंतित अभिभावक विद्यालय के बाहर जमा हो गए।अधिकारी ने बताया, सुबह से अब तक करीब 10 विद्यालयों ने बम की धमकियों को लेकर पुलिस से संपर्क किया है।

पुलिस दल सतर्क हैं और सभी परिसरों में तलाशी जारी है।जनवरी से अब तक यह तीसरी बार है जब विद्यालयों को बम की फर्जी धमकियां मिली हैं।मार्च में, शहर के कम से कम एक दर्जन विद्यालयों को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे, जो बाद में झूठे साबित हुए थे।इसी तरह, 28 जनवरी को, 13 विद्यालयों को ईमेल के जरिए बम की झूठी धमकियां मिलीं, जिसके चलते अधिकारियों को परिसर खाली कराना पड़ा और कक्षाएं स्थगित करनी पड़ीं।

RELATED ARTICLES

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही… 7 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू में 12 हेलिकॉप्टर जुटे

काठमांडू। नेपाल में बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव में गाड़ियां, पुल, टॉवर और कई इमारतें...

 जेपीएनआईसी को निजी कंपनी/कंसोर्टियम को 35 वर्ष के लिए लीज पर देगा एलडीए

ओपन बिड के माध्यम से वृंदावन बॉटलर्स एंड रॉकवुड होटल्स के कंसोर्टियम का हुआ चयनलखनऊ। नौ साल से जांच से घिरे सपा सरकार...