back to top

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका

लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स लखनऊ का आधिकारिक शुभारंभ होटल ग्रांड जे बी आर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। इस मौके पर शहर के कई प्रमुख लोग, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीजी की ओर से इस पहल की जानकारी साझा की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर देना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिनीता श्रीवास्तव, संस्थापक और नेशनल डायरेक्टर, वीजी पेजेंट्स, ने कहा कि लखनऊ जैसे शहरों में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सही दिशा और मंच देना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह पहल महिलाओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपनी पहचान बनाने और बड़े स्तर तक पहुंचने का अवसर देगी। इस मौके पर डॉ विश्वास श्रीवास्तव , सीईओ,वीजी ने कहा कि यह इस अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के अलग-अलग शहरों में महिलाओं के लिए ऐसे मंच तैयार किए जा रहे हैं। लखनऊ में इस मंच का नेतृत्व मीनाक्षी वत्स और खुशबू चौधरी करेंगी, जिन्हें सिटी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
मीनाक्षी वत्स, जो पिछले 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं, ने कहा कि पेजेंट के अनुभव ने उन्हें महिलाओं को आगे बढ़ाने का एक नया उद्देश्य दिया। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ की महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और खुद पर विश्वास जगाने के लिए काम करेंगी। वहीं खुशबू चौधरी ने बताया कि यह मंच महिलाओं को एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ने का अवसर देगा। आयोजकों के अनुसार, इस मंच के तहत मिस, मिसेज और मिसेज लखनऊ के लिए सिटी लेवल पेजेंट आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही किड्स और टीन फैशन शो, रनवे शो, ग्रूमिंग सेशन और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो शूट्स भी कराए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां के विजेताओं को वीजी मिस एंड मिसेज इंडिया के राष्ट्रीय मंच पर जाने का अवसर मिलेगा, जो देश के प्रमुख ब्यूटी पेजेंट्स में से एक है। आयोजकों का कहना है कि यह मंच केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिलाओं के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ाने पर केंद्रित है। इस पहल के साथ लखनऊ भी उन शहरों में शामिल हो रहा है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी पहचान बनाने के लिए एक मजबूत मंच दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...

शास्त्रीय, लोक और पाश्चात्य का संगम , सजी फ़्यूजन संगीत संध्या

बली प्रेक्षागृह में गूंजे सुरों के रंग लखनऊ। सुर, लय और ताल के अद्भुत समन्वय के साथ तबला नवाज शेख मोहम्मद इब्राहिम की संगीतमय यात्रा...