back to top

मेक्सिको में नरसंहार: प्यूब्ला में बंदूकधारियों का हमला, 10 लोगों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको सिटी/प्यूब्ला। मेक्सिको से इस समय एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्ज़िंगो कस्बे में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। प्यूब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, मृतकों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। सभी को रविवार तड़के निशाना बनाया गया। घटना के बाद संघीय एजेंसियां जांच में जुट गई हैं, हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले फरवरी में ह्यूहुएटलान एल ग्रांडे में छह लोगों की हत्या हुई थी। इसके कुछ दिन बाद प्यूब्ला की राजधानी में एक वाहन पर हुए हमले में तीन लोगों की जान चली गई थी। राज्य के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने इस ताजा घटना पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा में तेजी आई है, जिसके चलते 800 से 1000 परिवारों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

यूक्रेन में भी हुई थी ऐसी घटना

इसी तरह की एक घटना पिछले महीने कीव, यूक्रेन में सामने आई थी। यहां एक बंदूकधारी ने सुपरमार्केट में लोगों को बंधक बनाकर छह लोगों की हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको के अनुसार, पुलिस ने पहले बातचीत की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई थी। फिलहाल मेक्सिको की इस ताजा घटना ने एक बार फिर वहां की कानून-व्यवस्था और बढ़ती हिंसा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से।,211 महिलाओं सहित 5,794 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...