back to top

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में सुधार, योगी पहुंचे अस्पताल

लखनऊ। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मंगलवार को बहुत मामूली सुधार हुआ और डाक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रखे हुए है। मेंदाता अस्पताल के निदेशक डा. राकेश कपूर ने बताया, मंहत दास के खून का थक्का जो दिल में पहुंच गया था उसे गला दिया गया है और अब उनको सांस लेने में परेशानी कम हुई है।

साथ ही उन्होंने बताया कि  उनके गुर्दे (किडनी) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए डाक्टरों की टीम आज रात उनकी डायलिसिस करने पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि महंत दास की स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है और आईसीयू में डाक्टरों की एक टीम उनकी चौबीस घंटे निगरानी कर रही है।

डा. कपूर ने सोमवार को  बताया था कि सोमवार शाम को नृत्य गोपाल दास (करीब 84 साल) को थ्रोम्बोएंबोलिज्म के कारण भर्ती कराया गया। इस बीमारी में पैर से खून का थक्का निकल कर फेफड़े के रास्ते दिल में पहुंच जाता है।

डा. कपूर ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और वह करीब आधा घंटे तक यहां रहे। योगी ने इस दौरान महंत दास के इलाज के बारे में डाक्टरों से विस्तार से जानकारी ली। इससे पहले सोमवार को महंत को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...