back to top

महागठबंधन ने बिहार में सीट बंटवारे के फार्मूले की घोषणा की, राजद के प्रतीक पर लड़ेंगे शरद

पटना। बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने शुक्रवार को राज्य की 40 लोकसभा सीटों के लिए आपसी सीट बंटवारे के फार्मूले की घोषणा जिसके अनुसार 20 सीटों पर लालू प्रसाद की पार्टी राजद, कांग्रेस 9 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा पांच सीटों पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर और मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी तीनतीन सीटों पर अपनेअपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और रालोसपा, हम सेक्युलर, वीआईपी और शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने यह स्पष्ट किया है वे और उनके साथी राजद के प्रतीक पर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी का विलय हमारे दल में करेंगे । राजद कोटा से एक सीट भाकपा माले को दी गई है। मनोज ने बताया कि कांग्रेस को नौ सीट दिए जाने के साथ राज्यसभा के लिए बिहार की पहली सीट इस दल के किसी नेता को दी जाएगी।

महागठबंधन द्वारा सीट की घोषणा के समय

महागठबंधन द्वारा सीट की घोषणा के समय घटक दलों के शीर्ष नेताओं… राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा, लोकतांत्रिक जनता दल शरद यादव, हम सेक्युलर के जीतन राम मांझी तथा वीआईपी के मुकेश साहनी की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर मनोज ने स्पष्ट किया कि पटना के दस, सकुर्लर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ पिछले कई घंटों से लगातार एक बैठक हुई जिसमें शरद यादव, मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, मदन मोहन झा और मुकेश साहनी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस बैठक में तमाम पहलुओं पर विचार करने के बाद यह तय किया गया कि आज सीमित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी जाए और हम बहुत जल्द ही एक वृहद संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण

इस अवसर पर मनोज ने लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए महागठबंधन के उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा की। इसके तहत गया संसदीय क्षेत्र से हम सेक्युलर के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद की विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भुदेव चौधरी और औरंगाबाद से हम सेक्युलर के उपेंद्र प्रसाद महागठबंधन के उम्मीदवार बनाए गए हैं । पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 25 मार्च को समाप्त होगी और 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मनोज ने बताया कि नवादा और डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव के वास्ते नवादा से हम सेक्युलर के धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना और डेहरी से राजद के मोहम्मद फिरोज हुसैन महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे । औरंगाबाद के पूर्व कांग्रेस सांसद निखिल कुमार को वहां से टिकट नहीं दिए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने हम सेक्युलर के हाथों टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए धरना और प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...