back to top

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद में पेपरलेस कार्यवाही की पहल पर दिया जोर

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसी सप्ताह सम्पन्न सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र को कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व बताया और कहा कि अगले सत्र से संसद की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने की दिशा में पहल की जाएगी जिससे करोड़ों रूपए की बचत होगी। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के समापन के बाद बिरला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस सत्र में देश की जनता ने देखा कि किस प्रकार से सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के चली। सभी पक्षों ने अपने विचार रखे, चर्चा में हिस्सा लिया, जनता के विषयों को उठाया, विधेयक पर चर्चा की, गैर सरकारी कार्यों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जनता में जन प्रतिनिधियों के प्रति सकारात्मक धारणा बनी। इसमें सभी दलों का सहयोग प्राप्त हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक यह सत्र कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व रहा। 1952 में पहले सत्र में 32 विधेयक पेश हुए और उसमें 27 विधेयक पारित हुए। वहीं, 17 जून से छह अगस्त तक चले इस सत्र में कुल 37 बैठकें हुईं और करीब 280 घंटे तक कार्यवाही चली। इस सत्र में कुल 33 सरकारी विधेयक विचार के लिए पेश किए गए और 36 विधेयक पारित किए गए।

 

उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन ने 72 घंटे अधिक काम किया और अगर इस पर विचार करें तब 12 दिन अधिक संसद चली। बिरला ने कहा कि उनका प्रयास सदन में कामकाज को पेपरलेस बनाने का है। अगले सत्र तक 80 प्रतिशत सदस्यों ने सहमति दी है कि संसद को पेपरलेस बनाने में सहयोग देंगे। इस दिशा में बात चल रही है, हमारा प्रयास होगा कि शत प्रतिशत कामकज को पेपरलेस बनाया जाए। स्पीकर ने कहा कि इससे करोड़ों रूपए बचाए जा सकेंगे। इसके साथ ही कागजी कार्यवाही में कई बार सांसदों को डाक देर से पहुंचने की बात भी सामने आई थी? जिससे उन्हें विधेयकों का अध्ययन करने में समस्या आती थी। पेपरलेस होने से इलेक्ट्रानिक माध्यम से सदस्यों को सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि हर सांसद को इलेक्ट्रानिक उपकरण के लिए राशि दी जाती है। हम सभी सांसदों से संवाद के जरिए पेपरलेस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जब नए भारत का निर्माण हो रहा है, ऐसे में नए सांसद का भी निर्माण हो। उन्होंने कहा कि वह संसद के नए भवन के संदर्भ में सभी से सुझाव लेंगे। इस संबंध में मीडिया, सांसदों सहित अन्य वर्गों से सुझाव के लिए समिति का गठन करेंगे। ओम बिरला ने कहा हम एक एप तैयार करा रहे हैं जिस पर सदस्यों को संसद से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। हम 1952 से अब तक के संसद में दिए गए तमाम अच्छे भाषणों का संकलन भी तैयार करा रहे हैं। इसे भी एप पर जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...