back to top

संजीव चावला से पूछताछ करने दे दिल्ली पुलिस : बीसीसीआई एसीयू प्रमुख

नई दिल्ली। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख अजीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली पुलिस से अनुरोध करेंगे कि उनकी टीम को कथित सट्टेबाज संजीव चावला से पूछताछ करने दे।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैंसी कोन्ए की संलिप्तता वाले मैच फिक्सिंग मामले के मुख्य आरोपी संजीव चावला को गुरुवार को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित किया गया जिसके बाद दिल्ली की एक अदालत ने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। चावला ने अदालत के फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

सिंह ने कहा कि चावला से पूछताछ करने से बीसीसीआई को भविष्य की जांच के लिए कुछ जरूरी जानकारी मिल सकती है। सिंह ने कहा, हम दिल्ली पुलिस से संपर्क करेंगे क्योंकि वह उनकी हिरासत में है। हम दिल्ली पुलिस से जानना चाहेंगे कि उसने कौन सी जानकारी साझा की है। संभव हुआ तो हम उससे पूछताछ भी करना चाहेगे लेकिन यह पूरी तरह से दिल्ली पुलिस की अनुमति पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, यह पुराना मामला है। हम उससे पूछताछ कर ऐसे तथ्य जुटाना चाहेंगे जो अभी तक सामने नहीं आए हैं। सिंह ने कहा, उसे सट्टेबाजी में शामिल दूसरों के बारे में भी जानकारी होगी और हो सकता है कि वह सट्टेबाज अभी भी सक्रिय हो। अगर वह हमारी पहुंच से बाहर भी है तो भी कम से कम हमारे पास उसकी जानकरी होगी।

बीसीसीआई एसीयू प्रमुख ने कहा कि अगर उन्हें पूछताछ की इजाजत नहीं मिलती है तो चाहेंगे कि पुलिस उनकी टीम से जानकारी साझा करें। राजस्थान के इस पूर्व डीजीपी ने कहा, वह कई पहलू जानता होगा जो हमारे संज्ञान में नहीं है। वह अगर ऐसी कोई जानकारी देता है तो पुलिस उसे हमसे साझा कर सकती है। ऐसे में हम भविष्य के लिए सतर्क रहेंगे।

RELATED ARTICLES

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...

‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का कांग्रेस का फैसला तुष्टीकरण की राजनीति है: अमित शाह

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला न केवल...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...