back to top

अच्छी लय में दिख रहे हैं कोहली और रोहित : सीतांशु कोटक

एडिलेड । रोहित शर्मा और विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक उनकी फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं हैं और उनका मानना है कि ये सीनियर खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और अगले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

भारत पर्थ में पहला मैच सात विकेट से हार गया था और अब वह गुरुवार को यहां श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगा।कोटक से जब पर्थ में रोहित के आठ रन और कोहली के शून्य पर आउट होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि रोहित और कोहली की बल्लेबाजी में किसी तरह की कमजोरी है। वे आईपीएल में खेले थे और उनकी तैयारी काफी अच्छी रही है। मुझे लगता है कि दोनों के पास काफी अनुभव है।

उन्होंने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, आस्ट्रेलिया आने से पहले ही उनकी तैयारियां बहुत अच्छी थीं। इसलिए मुझे लगता है कि अभी ऐसा सोचना (उनकी फॉर्म को लेकर चिंता करना) जल्दबाजी होगी। कोहली और रोहित दोनों ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे में खेलते हैं।कोटक ने कहा, मुझे लगता है कि वे दोनों बहुत अच्छी लय में दिख रहे हैं। उन्होंने कल वाकई अच्छी बल्लेबाजी की।

हर नेट सत्र में उनका अपने खेल के प्रति दृष्टिकोण शानदार रहा है। यह पूछे जाने पर कि मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद राष्ट्रीय टीम से लंबे ब्रेक के दौरान क्या टीम प्रबंधन रोहित और कोहली के संपर्क में था, कोटक ने हां में जवाब दिया।उन्होंने कहा, हम उनकी तैयारियों और उनकी फिटनेस की स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ थे।

वे कभी-कभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाते हैं। हमें वहां से अपडेट और वीडियो मिलते हैं। वे क्या कर रहे हैं, उनकी अभ्यास दिनचर्या, फिटनेस संबंधी काम इन सब की हमें जानकारी थी। लेकिन हम हमेशा ऐसा नहीं करते थे। सीनियर खिलाड़ियों के मामले में अगर जरूरत ना हो तो आप हस्तक्षेप नहीं करना चाहेंगे। भारत पहला वनडे सात विकेट से हार गया क्योंकि बारिश के कई व्यवधानों के कारण मैच 26-26 ओवर का रह गया। कोटक ने कहा कि लगातार ब्रेक का असर भारतीय बल्लेबाजों पर पड़ा।उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर आस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करता तो भी स्थिति ऐसी ही होती।

जब आपको पता नहीं होता कि आपको कितने ओवर बल्लेबाज करनी है, तो रणनीति बनाना आसान नहीं होता है। कोटक ने कहा कि बाएं पैर की चोट से उबर रहे हरफनमौला हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति भी भारत के लिए बड़ा नुकसान है, लेकिन इससे नीतीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों के लिए अवसर खुल गए हैं।

उन्होंने कहा, हार्दिक जैसे खिलाड़ी का न होना हमेशा बड़ा नुकसान होता है। लेकिन अगर हम सकारात्मक पक्ष देखें, तो नीतीश को खेलने का कुछ समय मिल रहा है और हम उसे निखारने की कोशिश कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल को मौका देने के बारे में पूछे जाने पर कोटक ने कहा, वह अच्छा अभ्यास कर रहे हैं और उनको भी मौका मिलेगा लेकिन केवल 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं और इसलिए उन्हें इंतजार करना होगा।

RELATED ARTICLES

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...