back to top

प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू होगा जेई वैक्सीनेशन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि आने वाली 21 फरवरी से जेई वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। टीकाकरण के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण से मौजूदा समय में इंसेफलाइटिस से होने वाली मृत्यु दर में उल्लेखनीय गिरावट आयी है। सफलता की इस दर को आगे भी बनाये रखने में टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जेई वैक्सीनेशन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी चिकित्सा संस्थान अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें। सामान्य ओपीडी, सर्जरी विभिन्न उपचार प्रक्रियाओं को सुचारु ढंग से चलाया जाये। रोगियों को चिकित्सा संबंधी सभी ज़रूरी सुविधाएं दी जायें। यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीजों को इलाज कराने में कोई असुविधा न हो।

योगी ने कहा कि प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु ढंग से चल रहा है। उन्होंने टीकाकरण की इस प्रक्रिया को आगे भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स और क्रम के अनुरूप संचालित किये जाने के निर्देश दिये। बैठक में बताया गया है कि कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। हेल्थ वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज देने का काम 15 फरवरी से शुरू किया जायेगा। पहले चरण में जिन हेल्थ वर्कर्स ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के लिए अवसर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में तेजी से हो रही गिरावट पर संतोष व्यक्त करते हुए कोविड से बचाव व इलाज की प्रभावी व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण की दर में उल्लेखनीय कमी के बावजूद कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतना ज़रूरी है।

योगी ने उत्तर प्रदेश द्वारा ई-संजीवनी एप के माध्यम से देश में सर्वाधिक ऑनलाइन कंसल्टेशन दिये जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस सुविधा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसके माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ई-संजीवनी एप के माध्यम से अब तक पांच लाख से ज़्यादा व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श लिया गया है, जो कि देश में सबसे ज़्यादा है।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...