back to top

जन्माष्टमी : घर नंद खुशिया अपार, कान्हा जी ने जन्म लियो…

 

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ की हर शाम निराली है। गंगा जमुनी रंग को अपने आंचल में समेटे शाम-ए-अवध बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास में मुस्कुरा उठी। लक्ष्मण नगरी में हर ओर शाम ढलने के साथ शुरू हुआ उल्लास देर रात तक चरम पर पहुंच गया। आधी रात मंदिरों से लेकर घरों में कान्हा का जन्म हुआ। यही नहीं मंदिरों की ओर से फेसबुक व सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म से भी आयोजन का प्रसारण कर श्रद्धालुओं को घर में ही दर्शन कराए गए। इस मौके पर सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कान्हां का जन्मोत्सव मनाया गया।

शंख, घंटा, पटाखे की गूंज के बीच बधाई हो बधाई से गूंजा माधव मन्दिर

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्रीमाधव मंदिर में लल्ला को सुनकर मैं आयी यशोदा मैया दे दो बधाई, मेरौ मन अनंत सुख पावै भजनों संग श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव पर श्रीराधामाधव भव्य फूलों का श्रंगार, ब्रज के कलाकारो द्वारा महारास, इलेक्ट्रॉनिक झालरो व 5000 गुब्बारें का डेकोरेशन, दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक, 56 प्रकार के भोग, दही हाडी फोडने, श्री कृष्ण जन्माउत्सव पर सूफी भजन गायक धनंजय मित्तल, नितीश सिंह के भजनों की वर्षा, लॉर्ड कृष्णा संग सेल्फी प्वाइंट तथा आनंद उत्सव पर खुशी में जमकर प्रसाद लुटाने का कार्यक्रम ब्रज की तर्ज पर आयोजन किया गया।

भजनों का गुलदस्ता पेश किया

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि लखनऊ शहर के पहली बार श्री कृष्णा जन्माष्टमी उत्सव सूफियान अंदाज में सूफी भजन गायक धनंजय मित्तल, नितीश सिंह ने शमा बांधते हुए भजन सर झुकाना अगर जुर्म होगा, हम निगाहों से सजदा करेंगे, देखा अजब नजारा, दरबार में कन्हैया, एक मैं हूं कभी शुक्रिया ना किया…, एक तुम हो जो रहमत किए जा रहा…, जो तुमको भूल जाए, वह दिल कहां से लाए…, कृपा की ना होती जो आदत तुम्हारी…, भजनों का गुलदस्ता पेश किया।

कान्हा ने पहने श्वेताम्बर बनारसी वस्त्र

माधव मन्दिर के एफबी पेज राधामाधवएलकेओ से घर बैठे भक्तो ने लाइव दर्शन किया राकेश साहू ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मष्टमी का सीधा प्रासरण किया गया। श्री राधामाधव के श्वेताम्बर बनारसी वस्त्रों, चॉदी के मुकूट धारण किये आलौकिक दर्शन व जन्म से पहले दक्षिणावर्त श्रीलक्ष्मी शंख से भगवान श्रीकृष्ण का पंचाभिषेक बिहारी लाल साहू, कंचन साहू, भारत भूषण गुप्ता, श्याम जी साहू, राकेश साहू, गोविन्द साहू के साथ पुजारी लालता प्रसाद जी के मंत्र उच्चरण के साथ अभिषेक किया तथा मध्य रात्रि भव्य महाआरती किया गया जिसका दर्शन लगभग पॉच सौ अधिक भक्तो ने घर बैठे दर्शन के साथ अपने मित्रो को शेयर किया।

देशी-विदेशी फूलों व गुब्बारों से सजा मंदिर

देशी विदेशी फूलों का श्रृंगार के साथ पूरें मन्दिर परिसर में एलण्इण्डीए तेजर लाइटो व इलेक्टानिक झालरो से जगमागता श्री माधव मन्दिर बाहर का परिसर तथा अनन्द जन्मोत्सव की थीम पर 5000 गुब्बारें का डेकोरेशन बच्चे व लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।
श्री राधा माधव सेवा संस्थान के सदस्य बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, धनश्याम दास अग्रवाल, गोविन्द साहू, श्यामजी साहू, ओमकार जायसवाल, राकेश साहू, मनोज साहू, दिनेश अग्रवाल, दीपक महरोत्रा, माया आनंद ने 56 प्रकार के भोग की झांकी में लडडू, बर्फी, रसगुल्ला स्वीठर्स से लेकर ड्राई फ्रुडर्स, फल केला, आम, अनार, अंगूर, इस प्रकार के 56 भोग संस्था के सदस्यों द्वारा लगाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य महाआरती के बाद पंचमेल प्रसाद वितरण किया गया। फिर यहा दही हाडी फोरी गयी जो कि 15 फिट की ऊचाई पर 15 ग्वालो के साथ प्रभु श्रीकृष्ण रुपी दिव्यांश साहू ने ग्वालो पर चढकर मटकी फोरी।

हर घर जन्में कान्हा:

शहर में हर ओर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। घरों में लोगों ने विधि विधान से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। आशियाना में अंजू रघवंशी ने घर में दरबार सजाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। खीरे में प्रतीक स्वरूप उनका जन्म किया गया। विकास नगर की माया आनंद ने घर में झांकी सजाई और कान्हां को पालने में झुलाकर पूजन किया। इंदिरानगर निवसी सिद्धि जायसवाल ने घर में ही पूजन के साथ ही भजन गाकर उत्सव मनाया। महानगर में अनुराधा के घर झांकी सजाई गई तो बंगलाबाजार में सुनील गुप्ता ने घर में ही पूजन किया।

शहर में जगह-जगह बाल रूप में दिखे कान्हा:

राजधानी के विभिन्न जगहों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बालक -बालिकाओं ने श्रीकृष्ण का रूप धारण किया वहीं बालिकाओं ने राधा का रूप धरणा कर मनमोहक दृश्य दिया। बेबी आयांश सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप के दर्शन कराये और सभी भक्तों ने दर्शन कर श्रीकृष्ण की जयकारे लगाये। जयकारों से पूरा श्रीकृष्ण दरबार गूंज उठा। कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन गाये और राधे राधे बोल श्याम भागे चले आयेंगे, मुख देखन हों आई लाल को, वृंदावन का मोर बनू गाऊ मैं तो राधे राधे, तेरे लाला ने माटी खाई जसोदा सुन माई, मेरी लगी श्याम संग प्रीत गाने पर नृत्य कर जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाया।

मानस मन्दिर डालीगंज में मनी जन्माष्टमी

लखनऊ। मौसमगंज रामलीला मैदान में बने मानस मन्दिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से पहले सांवली सूरत पर मोहन दिल दिवाना हो गया…, जैसे भजनों के स्वर गूंजे। बाद में कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण और हनुमान जी की सुन्दर झांकी मंचित की गईं। कान्हा के जन्म के बाद लड्डू गोपाल का दूध, दही, शहद, घी से पंचामृत अभिषेक हुआ। बाद में श्री मौसमगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, कामता प्रसाद जायसवाल, अतुल अग्रवाल ने भगवान की आरती उतारी फिर प्रसाद वितरण हुआ।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

भारत का रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

नयी दिल्ली। भारत का वार्षिक रक्षा उत्पादन 2025-26 में 1.78 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने...

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध लखनऊ। एलडीए...

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...