back to top

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ


लखनऊ।
पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण रेल सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने पूर्वांचल की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से नई रेल सेवाओं को मंजूरी दे दी है, जिनका शुभारंभ आगामी 19 जून से किया जाएगा।


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि मऊ, मधुबन और पूरे पूर्वांचल क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह लगातार रेल मंत्रालय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के संपर्क में रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के यात्रियों को अब कई नई रेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन का संचालन वाराणसी तक किया जाएगा। इसके अलावा मऊ-आनंद विहार (दिल्ली) स्पेशल ट्रेन का नियमित संचालन मऊ से शुरू होगा।

वहीं छपरा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन को मऊ मार्ग से संचालित किया जाएगा, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्राप्त होगी। ए.के. शर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में दोहरीघाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल सेवाओं के विस्तार से संबंधित जो प्रस्ताव रखे गए थे, उन्हें रेल मंत्रालय ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और अब उन्हें धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन रेल सेवाओं का शुभारंभ 19 जून, 2026 को होगा।

इस अवसर पर मऊ रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव छपरा से आॅनलाइन जुड़कर जनता को संबोधित करेंगे। मंत्री ने कहा कि नई रेल सेवाएं पूर्वांचल के विकास, व्यापार, रोजगार और आवागमन को नई गति प्रदान करेंगी। इससे मऊ, मधुबन सहित आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली, वाराणसी और अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। उन्होंने 19 जून को मऊ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...