back to top

महज 25 प्रतिशत भुगतान पर मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का कब्जा: एलडीए

बसंतकुंज योजना के 1822 नये आवंटियों के लिए होगा सुनहरा अवसर, प्राधिकरण भवन में 03 दिन कैम्प लगाकर आवंटियों से किये जाएंगे अनुबंध


लखनऊ। एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को महज 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का कब्जा प्रदान करेगा। इससे लोग किरायेदारी के चक्कर से मुक्त होकर अपने स्वयं के आवास में परिवार के साथ निवास कर सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर इसके लिए प्राधिकरण भवन में 03 दिन का विशेष कैम्प लगाया जाएगा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन के मूल्य की 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर भवन का भौतिक कब्जा प्रदान किये जाने के सम्बंध में प्राधिकरण बोर्ड द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है। अब आवंटियों को इस योजना का लाभ देने के उद्देश्य से 30 जून से 02 जुलाई, 2026 तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी आवंटी आवेदन कर सकेंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि जुलाई, 2025 एवं फरवरी, 2026 में हुयी लॉटरी में 1822 लोगों को बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में प्रधानमंत्री आवास आवंटित किये गये हैं। हाल ही में इन आवंटियों को आवंटन पत्र जारी किये गये हैं। इन सभी आवंटियों को भी 25 प्रतिशत भुगतान पर भवन का भौतिक कब्जा प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भवन की कुल धनराशि 4,79,550 रुपये देनी होती है।

इसकी 25 प्रतिशत धनराशि जमा कराने पर आवंटी के साथ रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करके भवन का भौतिक कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। इसमें आवंटी को जीएसटी, अनुरक्षण शुल्क, कॉर्पस फंड समेत अन्य शुल्क भी देने होंगे। जबकि, शेष धनराशि का भुगतान 07 वर्ष की 84 आसान किश्तों में करना होगा। जिसके अंतर्गत प्रतिमाह लगभग 5,428 रुपये की किश्त आएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...