back to top

जम्मू कश्मीर : लाल चौक ग्रेनेड हमला मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

श्रीनगर। श्रीनगर में गुरुवार को एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने यहां लाल बाजार पुलिस थाना को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका था जो पास में कचरे के एक डब्बे में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि धमाके में एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हुआ है। हालांकि पुलिस यही कह रही है कि कचरे के डब्बे के पास हुआ विस्फोट संदेहास्पद है जिसकी जांच की जा रही है।

शहर के बाहरी इलाके में शालातेंग में बुधवार को गोलीबारी की एक घटना में दो आतंकवादी मारे गए थे और एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया था। घटना में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था।

ग्रेनेड हमला मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

श्रीनगर के लाल चौक में सीआरपीएफ जवानों पर कथित रूप से ग्रेनेड हमला करने के मामले में गुरुवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रविवार को शहर के व्यस्त लाल चौक इलाके में प्रताप पार्क के पास ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फेंका गया था, जिसमें दो जवान और सात आम नागरिक घायल हो गए थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलवामा जिले के रहने वाले नावीद लतीफ को तड़के गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि नावीद यहां एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा था। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि पुलिस को लाल चौक ग्रेनेड हमला मामले में कुछ सुराग मिले हैं और इस मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...