back to top

लखनऊ में होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो “रणभूमि 1.0 क्लैश ऑफ बाहुबलीज़

यूपी दिवस के दिन लखनऊ में लगेगा इंटरनेशनल रेसलर्स का जमावड़ा

लखनऊ। नवाबों का शहर लखनऊ अब एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। पहली बार भारत में इतने बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो आयोजित किया जा रहा है — जिसका नाम है “रणभूमि 1.0 : क्लैश ऑफ बाहुबलीज़”, जिसमे विदेश से आये प्रतिष्ठित फ्रीस्टाइल रेसलर्स अपना जौहर दिखायेंगे,जो 24 जनवरी 2026 को के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर राज्य की खेल भावना और नई ऊर्जा को समर्पित है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज देश की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और खेल संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहा है। अब यूपी और खासतौर पर लखनऊ, खेल प्रतिभाओं का केंद्र बनता जा रहा है। इसी दिशा में “रणभूमि 1.0” रेसलिंग वर्ल्ड ऑफ़ भारत (WWB) खेल और मनोरंजन का एक शानदार संगम होगा।

द क्लैश ऑफ बाहुबलीज़ में दुनिया के दिग्गज पहलवान, फ्रीस्टाइल रेसलिंग सुपरस्टार्स हिस्सा लेने आ रहे हैं। जिनमें अब तक तय हुए पहलवानों में शामिल हैं- क्रिस मास्टर्स (अमेरिका), जो ई. लीजेंड (कनाडा), ग्रेट अलोफा (समोआ/अमेरिका), कार्लिटो (प्यूर्टो रिको), ज़ुबरी (दक्षिण अफ्रीका), काउबॉय जे. स्टॉर्म (अमेरिका), टी.जे. ट्रेमर (दक्षिण अफ्रीका)और कई अन्य विदेशी स्टार पहलवान।

भारत की ओर से टाइगर राप्ता और बारूद जैसे नामी पहलवान इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उतरेंगे, जो भारत की ताकत और परंपरा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस आयोजन की औपचारिक घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जिसमें मुख्य रूप से राज सिंह, संस्थापक – रेसलिंग वर्ल्ड ऑफ भारत / बीज़र बॉन्ज़र वर्ल्ड, मार्क बील, चेयरमैन – WWP/WAW (दक्षिण अफ्रीका), टाइगर राप्ता, वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन, अनिता सिंह, सह-संस्थापक – रेसलिंग वर्ल्ड ऑफ भारत / बीज़र बॉन्ज़र वर्ल्ड, हसन याकूब, को-चेयरमैन – ASSOCHAM मौजूद रहे।

राज सिंह, रेसलिंग वर्ल्ड ऑफ भारत और बीज़र बॉन्ज़र वर्ल्ड के संस्थापक ने इस खास मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि भारत के सबसे पुराने और प्रिय खेल — कुश्ती — को नए रूप में पुनर्जीवित करने का मिशन है। हमारे पूर्वजों की विरासत को आधुनिक मंच पर लाना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। अब वक्त है कि भारत अपने बाहुबली योद्धाओं के दम पर दुनिया को दिखाए कि असली ताकत क्या होती है।राज सिंह एक प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, एंकर और पहले पीढ़ी के उद्यमी हैं, जिन्होंनेफ्रीस्टाइल रेसलिंग वर्ल्ड ऑफ भारत और क्लैश ऑफ बाहुबलीश की शुरुआत की है।

वहीं, मार्क बील, जो दक्षिण अफ्रीका के WWP/WAW के चेयरमैन हैं और पिछले 40 वर्षों में 50 से अधिक देशों में हजारों फ्रीस्टाइल रेसलिंग शो आयोजित कर चुके हैं, ने कहा मैं हमेशा से भारत आकर फ्रीस्टाइल रेसलिंग कराना चाहता था। भारत की संस्कृति, ताकत और जुनून दुनिया को प्रेरित करेगा। यह साझेदारी भारत और दुनिया के रेसलिंग जगत को जोड़ने का सेतु बनेगी।”

उन्होंने भारत के टाइगर राप्ता, हिमाचल प्रदेश के विश्व हैवीवेट चैंपियन की भी सराहना की, जो भारत के गौरव का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस कार्यक्रम के पीछे राज सिंह और अनिता सिंह के का एकमात्र उद्देश्य भारत की प्राचीन कुश्ती परंपरा को पुनर्जीवित करना है।एवं उन भारतीय पहलवानों को मंच देना, जिन्हें अब तक अवसर नहीं मिले हैं। साथ ही लखनऊ में फ्रीस्टाइल प्रोफेशनल रेसलिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना करने का भी विचार है, ताकि देशभर के युवा नई दिशा पा सकें।

“रणभूमि 1.0 : क्लैश ऑफ बाहुबलीज़” सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि एक अभियान है भारत की ताकत, परंपरा और खेल भावना को फिर से विश्व मंच पर लाने का।अंतरराष्ट्रीय सितारे, भारतीय योद्धा और उत्साह से भरा माहौल यह आयोजन लखनऊ को एक बार फिर देश का गौरव बना देगा। साथ ही दुनिया के पहलवानों को भारत के बाहुबलियों के साथ भारत की मिट्टी पर मुकाबला करने के लिए आमंत्रित करना भी अपने आप में खास होगा।

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...