back to top

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को दी जाए तत्काल राहत : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शुक्रवार दूसरे दिन भी हुई ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की मुसीबत बढ़ गई है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशो के अनुरूप पीड़ितों को अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शाहजहांपुर में शुक्रवार को जिले की तहसील कलान में आकाशीय बिजली से हुई 2 जनहानि की सूचना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी शाहजहांपुर को निर्देशित किया है कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत धनराशि तत्काल प्रदान की जाए।

सरकार से मिली जानकारी के अनुसार 1 से 6 मार्च के बीच वर्षा व ओलावृष्टि से 7 जिलों में 237374 किसानों की कुल 172001.8 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। अभी तक तीन जिलों सोनभद्र, जालौन व सीतापुर में 1819.32 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत भारत सरकार द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक फसल क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। फसल क्षति के सापेक्ष 5853 किसानों को 179.53 लाख की कृषि निवेश अनुदान राशि देय है, जिसके सापेक्ष 1955 किसानों को 35.95 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

शेष किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि वितरित किये जाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार अवशेष 68 जिलों में कोई फसल क्षति नहीं हुई है। वर्ष 2019-20 में जिलों को ओलावृष्टि के लिए 24.49 करोड़ की धनराशि अग्रिम रूप में आवंटित की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...