back to top

इब्राहिम अली खान की जल्द होगी बॉलीवुड में एंट्री, करन जौहर करेंगे लॉन्च

नयी दिल्ली। अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार को यह जानकारी दी। जौहर ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी और कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्षों से जानते हैं और इब्राहिम को बड़े पर्दे पर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म निर्माता ने कहा कि वह इस परिवार को इसके नेक दिल के लिए जानते हैं… फिल्में इनकी रगों दौड़ती हैं… प्रतिभा की एक नयी पीढ़ी को दुनिया के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। जौहर ने हालांकि फिल्म के नाम और अन्य कलाकारों के संबंध में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

इब्राहिम ने इससे पहले 2023 में जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सहायक के रूप में उनके साथ काम किया था। जौहर ने कहा कि वह इस परिवार को 40 वर्ष से जानते हैं और सैफ तथा अमृता सिंह से लेकर उनकी बेटी सारा अली खान सभी के साथ काम करने का उन्हें बेहतरीन अनुभव है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

राष्ट्रीय एकता और ‘फिट इंडिया’ का संदेश देगी ‘एकता दौड़’ 28 को

'फिट इंडिया' अभियान की भावना को बढ़ावा देना हैलखनऊ। भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के पावन उपलक्ष्य में श्री सत्य...

नाटक ‘सारा जहां है हमारा’ ने जीता दर्शकों का दिल

'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल' का हुआ भव्य समापनलखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10' का...

जैन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी को यूपी सरकार ने दिया ‘राज्य अतिथि’ का दर्जा

काकोरी के भगवान पार्श्वनाथ धाम में 24 से 29 जून तक आयोजित होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सवजैन समाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभारलखनऊ।...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

बंगाल की लोकचित्र परंपरा से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा...