back to top

बीमा के 50 लाख रूपये पाने के लिए पति ने कराई पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साजिशन शादी रचाने और बीमा की रकम के लिये अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी क्षेत्र) शशांक सिंह ने बुधवार को बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र के कंचनपुर मटियारी के रहने वाले अभिषेक ने अप्रैल 2022 में मटियारी इलाके के राधापुरम की रहने वाली पूजा यादव (28) से एक साजिश के तहत शादी की।

विवाह के बाद अभिषेक ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसका 50 लाख रुपये का बीमा कराया, उसके नाम से 10 लाख रुपये का लोन लिया, किस्तों पर छह वाहन खरीदे और बीमा की रकम हड़पने तथा वाहनों की किस्त से बचने के लिये 20 मई 2023 को अपने साथियों की मदद से पूजा की कार से कुचलवाकर हत्या करा दी। उन्होंने बताया कि बीमा की रकम पर दावा किये जाने के बाद बीमा कम्पनी को शक हुआ और उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो पूरी हकीकत सामने आ गयी। मंगलवार को पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, आलोक निगम और दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के पति और मामले के मुख्य आरोपी अभिषेक, उसके पिता राम मिलन और अभिषेक शुक्ला नामक एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला एक बड़ी साजिश से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अप्रैल 2022 में अभिषेक का विवाह पूजा से कराया गया। यह उसका दूसरा विवाह था। पूरे मामले में कुलदीप की अहम भूमिका थी। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किये और शादी के कुछ ही महीनों बाद पूजा का 50 लाख रुपये का बीमा कराया गया। उसके नाम से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये का कर्ज लिया गया। पूजा के ही नाम से चार कारें और दो मोटरसाइकिलें किस्तों पर ली गयीं। बाद में बीमा का धन हड़पने और वाहनों की किस्त देने से बचने के लिये अभियुक्तों ने पूजा की हत्या की योजना बना ली।

उन्होंने बताया कि अभिषेक और उसके पिता राम मिलन ने साजिश रची। इसमें अधिवक्ता आलोक निगम, कुलदीप सिंह, अभिषेक शुक्ला और दीपक वर्मा भी शामिल थे। वारदात के दिन 20 मई 2023 को राम मिलन पूजा को दवा दिलाने के बहाने बाहर लेकर आया। अभिषेक शुक्ला ने पूजा को कार से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार चालक के तौर पर दीपक वर्मा को मौके से पकड़ा था।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद नवंबर 2023 में पूजा के पति अभिषेक ने बीमा कम्पनी में अपनी पत्नी के बीमे के 50 लाख रुपये पर दावा पेश किया। इसकी प्रक्रिया में जांच के दौरान बीमा कम्पनी को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की और पूर्व में पकड़े गये दीपक वर्मा को पूछताछ के लिये बुलाया। वर्मा के फोन कॉल विवरण की पड़ताल करने पर पूजा के पति अभिषेक और ससुर राम मिलन से बातचीत के सुबूत पाये गये। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वारदात की हकीकत बयान कर दी।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...