back to top

पति के साथ पिकनिक मनाने गए महिला के साथ गैंगरेप, आठ लोग गिरफ्तार

रीवा (मध्यप्रदेश). मध्यप्रदेश के रीवा जिले में अपने पति के साथ सैर पर गई एक महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले पांच लोगों और 21 अक्टूबर को गुढ़ तहसील में एक पिकनिक स्थल पर हुई इस घटना का वीडियो बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा, हमने शनिवार सुबह आठ आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। पांच कथित बलात्कारियों में से एक को पड़ोसी छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार महिला की हाल में शादी हुई थी तथा पति-पत्नी की उम्र 19-20 साल है एवं वे अभी कॉलेज में हैं।

रीवा मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हिमाली पाठक ने कहा कि महिला ने पुलिस को बताया कि कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न करने वाले पांच लोगों में से एक के हाथ और छाती पर टैटू हैं। उन्होंने कहा कि दंपति मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुढ़ थाने पहुंचे और उसी शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि महिला के बयान के अनुसार गुढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर एक फव्वारे के पास उसका और उसके पति का झगड़ा हुआ था।

डीएसपी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि फव्वारे के पास पांच लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो भी रिकॉर्ड किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...

निर्जला एकादशी आज, बन रहे 4 बड़े शुभ संयोग

लखनऊ। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। यह साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है, जिस पर व्रत...

सरदार भगत सिंह विद्यालय में भंडारे का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआबड़े मंगल के पावन अवसर पर सरदार भगत सिंह विद्यालय (अवध कॉलेजिएट की...