back to top

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य पर्याप्त व्यवस्थाएं की थीं तथा जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। हालांकि, शहर के कुछ हिस्सों में यातायात पर प्रतिबंध लगाए जाने के कारण यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

यह लगातार चौथा वर्ष है जब प्रशासन ने मुहर्रम का जुलूस शहर के बीचों बीच पारंपरिक मार्ग से निकालने की अनुमति दी।जुलूस की शुरुआत सुबह शहर के गुरु बाजार इलाके से हुई और यह निर्धारित मार्ग से होते हुए डलगेट जाने के लिए जहांगीर चौक एवं मौलाना आजोद रोड से गुजरा।

अधिकारियों ने जुलूस के लिए सीमित समय निर्धारित किया था ताकि जनजीवन प्रभावित न हो। इसके मद्देनजर बुधवार तड़के ही हजारों मातमी गुरु बाजार में एकत्र हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि यातायात विभाग ने मुहर्रम जुलूस के दौरान अपनाए जाने वाले मार्गों को लेकर शहर के निवासियों के लिए एक परामर्श जारी किया था।कई स्थानों पर स्वयंसेवक जुलूस में शामिल लोगों को पानी वितरित करते दिखाई दिए, जबकि कुछ जगहों पर गर्मी से राहत देने के लिए पानी के छिड़काव भी किया गया।

कश्मीर में आतंकवाद के फैलने के बाद इस जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, क्योंकि अधिकारियों को आशंका थी कि अलगाववादी बड़ी भीड़ का अपने निहित स्वार्थों के लिए दुरुपयोग कर सकते हैं। पुलिस तथा नगर निकाय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एकता और सेवा का संदेश देने के लिए लाल चौक पर जुलूस में शामिल हुए।

पुलिस के विशेष महानिदेशक (समन्वय) एस. जे. एम. गिलानी, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी. के. बिर्दी, कश्मीर संभागीय आयुक्त अंशुल गर्ग तथा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मातम मनाने वालों को पानी और जूस वितरित किया।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत: सभी ऑटोपे एक प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे, NPCI ला रहा नया सिस्टम

नई दिल्ली। यूपीआई से भुगतान करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (...