नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1853 रुपये यानी 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 1,585 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,090.94 डॉलर प्रति औंस रह गया।





