back to top

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने के दौरान उसकी छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त वहां करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग, आपदा राहत दल (एनडीआरएफ) और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सेना की टीम भी राहत कार्य में जुट गई।

बचाव दल द्वारा गैस कटर की मदद से लोहे की बीम काटकर फंसे हुए लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं और अब तक 6-7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटनास्थल पर मुस्तैद कई एंबुलेंस की मदद से घायल श्रमिकों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्रशासन ने फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण ढांचा कमजोर होने से यह हादसा हुआ होगा। इस दुर्घटना के बाद निर्माण कार्य के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं राज्य सरकार ने नबन्ना स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से राहत की निगरानी के लिए हेल्पलाइन नंबर (1070, 8697981070, 033-22143526, 033-22535185) भी जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...

UPI यूजर्स के लिए बड़ी राहत: सभी ऑटोपे एक प्लेटफॉर्म पर दिखेंगे, NPCI ला रहा नया सिस्टम

नई दिल्ली। यूपीआई से भुगतान करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा मिलने वाली है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (...