back to top

मसूद को सूचीबद्ध करने के प्रयासों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अभूतपूर्व समर्थन मिला: सुषमा

नई दिल्ली। आतंकी सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar ) को वैश्विक आतंकी के रूप में सूचीबद्ध करने के मामले में कांग्रेस के कूटनीतिक विफलता के आरोपों को खारिज करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि जो नेता इसे राजनयिक विफलता बता रहे हैं,

वे स्वयं देख लें कि साल 2009 में

वे स्वयं देख लें कि साल 2009 में भारत इस मुद्दे पर अकेला था जबकि साल 2019 में उसे दुनिया भर से समर्थन प्राप्त है। विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, मैं मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के तहत सूचीबद्घ करने के बारे में तथ्यों से अवगत कराना चाहती हूं।इस बारे में प्रस्ताव चार बार आगे बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि साल 2009 में भारत संप्रग सरकार के तहत अकेला प्रस्तावक था। वहीं 2016 में भारत के प्रस्ताव के सह प्रायोजकों में अमेरिका, फ्रांस और अमेरिका शामिल थे। साल 2017 में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने प्रस्ताव आगे बढ़ाया था।

सुषमा स्वराज ने कहा कि

सुषमा स्वराज ने कहा कि साल 2019 में प्रस्ताव को अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने आगे बढ़ाया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 में से 14 सदस्यों ने इसका समर्थन किया। इसके सह प्रायोजकों में आस्ट्रेलिया, इटली, जापान और बांग्लादेश जैसे देश शामिल थे। विदेश मंत्री ने कहा, मैंने इन तथ्यों को साझा किया है ताकि जो नेता इसे :मसूद अजहर मामले: हमारी राजनयिक विफलता बता रहे हैं, वे स्वयं देख लें कि साल 2009 में भारत अकेला था जबकि साल 2019 में उसे दुनिया भर से समर्थन प्राप्त है।

गौरतलब है कि 2009 में केंद्र में

गौरतलब है कि 2009 में केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार थी जबकि 2019 में राजग सरकार है। सुषमा स्वराज ने कहा, इस तरह से हमें संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के तहत मसूद अजहर (Masood Azhar ) को सूचीबद्ध करने के प्रयासों में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अभूतपूर्व समर्थन मिला। आतंकी गुट जैश ए मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में चीन के वीटो के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से डरे हुए हैं। राहुल ने ट्वीट कर दावा किया था, मोदी की चीन कूटनीति गुजरात में शी के साथ झूला झूलना, दिल्ली में गले लगाना, चीन में घुटने टेकना रही।

RELATED ARTICLES

लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, टिश्यू पर ‘BOMB’ लिखकर फैलाई दहशत

लखनऊ। लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान की सफाई के दौरान एक टिश्यू पेपर...

राहुल गांधी ने किया कृति सैनन का बचाव, बोले- आजादी के इस्तेमाल के लिए महिलाओं को ट्रोल नहीं करें

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विज्ञापन के चलते विवादों में घिरीं अभिनेत्री कृति सैनन का बचाव करते हुए कहा...

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...

सावन के आखिरी बुधवार पर शिव भक्ति में डूबे भक्त

लखनऊ। सावन मास के आखिरी बुधवार को लखनऊ का पारा इलाका शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। भोर होते ही ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में...

व्यक्ति के आंतरिक भावनाओं को उजागर करता नाटक पार्क

लखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27...

शान-ओ-शौकत के साथ निकला ऐतिहासिक मदहे सहाबा जुलूस

लखनऊ। मिलादुन नबी के मुबारक अवसर पर लखनऊ में ऐतिहासिक जुलूस मदहे सहाबा पूरी शान व शौकत के साथ निकाला गया। इस जुलूस में...

रक्षाबंधन पर बहनें दिखेंगी सबसे स्टाइलिश और आकर्षक

लखनऊ। रक्षा बंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का त्योहार नहीं, बल्कि परिवार के साथ यादगार पल बिताने का भी मौका है। ऐसे...

राष्ट्रपति मुर्मू ने ओणम और ईद-मिलाद उन नबी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फसल उत्सव ओणम और पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद-मिलाद उन नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को देशवासियों...