back to top

मामूली बहस को लेकर पूर्व पुलिसकर्मी ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, गिरफ्तार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बर्खास्त पुलिस कर्मी ने तीखी बहस के बाद अपनी प्रेमिका की कथित रूप से हत्या कर दी और उसका शव एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे सेप्टिक टैंक में डाल दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला विवाहित थी। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में नरेश उर्फ नरेंद्र पांडुरंग दाहुले (40) को पड़ोसी चंद्रपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। उस पर हत्या एवं सबूतों को नष्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को कहा था कि पुलिसबल में सेवारत नरेश को बर्खास्त कर दिया गया था। इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी गई। महिला (40) चंद्रपुर जिले के चिमूर की रहने वाली थी। वह शादीशुदा थी और उसका एक बेटा है। पुलिस ने बताया कि दाहुले और महिला स्कूल के दिनों में सहपाठी थे और अगस्त में फेसबुक के माध्यम से उनके बीच दोस्ती फिर पनपी थी। पुलिस के अनुसार, वे जल्द ही एक दूसरे से प्रेम करने लगे और उन्होंने भाग जाने का फैसला किया। हालांकि 26 नवंबर को अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश करते हुए जोड़े के बीच अपने भविष्य को लेकर तीखी बहस हुई।

पुलिस के मुताबिक, गुस्से में दाहुले ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने बताया कि अपना अपराध छिपाने के लिए दाहुले शव को लेकर चोरी की कार में घंटों घूमता रहा और फिर बेलतारोडी थानाक्षेत्र के वेला हरि इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत के पीछे सेप्टिक टैंक में उसे फेंक दिया। चंद्रपुर पुलिस ने दाहुले द्वारा इस्तेमाल की गई कार की चोरी की जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दाहुले ने महिला की हत्या की बात कबूल की और पुलिस को उस जगह ले गया जहां उसने शव को फेंका था। जांच में फोन रिकॉर्ड और फॉरेंसिक साक्ष्य की भी मदद ली गयी।

यह खबर भी पढ़े : सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानिए मार्किट का हाल

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...