back to top

पूर्व अधिशासी अभियंता बर्खास्त, तीन एआरटीओ निलम्बित

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर कठोर कार्यवाही करते हुए लगभग 44 करोड़ की गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोपी पूर्व अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग बस्ती को बर्खास्त करने का आदेश दिया है। इसके अलावा फर्जी दस्तावेजों पर वाहन पंजीकरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने तीन एआरटीओ को निलम्बित किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी आदेशित किया है कि यदि पूर्व अधिशासी अभियंता के कृत्य से राज्य सरकार को कोई क्षति हुई हो तो उसकी भी भरपाई की जाए। इसके अलावा शासन से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले की जानकारी शासन के संज्ञान में आयी कि सिमडेगा (झारखण्ड) के फर्जी एवं कूटरचित अस्थायी पंजीयन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर वाहनों की चेचिस पर बॉडी बनाकर पंजीयन कराये जा रहे है।

इसके साथ ही फिटनेस फीस जमा न कराये जाने, वाहनों का निरीक्षण प्रपत्रों के प्रस्तुतीकरण के समय नहीं किये जाने तथा यह जानते हुए कि अस्थायी पंजीयन प्रमाण पत्र मैनुअल हैं, तब भी उनका तत्काल सत्यापन समय से नहीं किये जाने के गंभीर मामले प्रकाश में आए। इसके अलावा वाहनों की स्वस्थता प्रमाण पत्र की फीस सिस्टम द्वारा न लिये जाने व सत्यापन समय से नहीं किये जाने का मामला प्रकाश में आया।

इस पर शिथिल पर्यवेक्षण, शासकीय कार्यों में शिथिलता व घोर उदासीनता बरतने का दोषी पाये जाने पर सर्वेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), वाराणसी एवं अमित राजन राय, तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), वाराणसी सम्प्रति सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तृतीय दल, गाजियाबाद तथा ड्राइविंग लाइसेंस जारी करते समय विधिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करके घोर अनियमितता एवं असावधानी बरतने, उच्चाधिकारियों के निदेर्शों की अवहेलना करने, सरकारी कार्यों में शिथिलता एवं उदासीनता बरतने का दोषी पाये जाने पर कैलाश नाथ सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), अम्बेडकरनगर को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार एवं कदाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत कार्यवाही करते हुए परिवहन मंत्री द्वारा तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है तथा इन सभी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गयी है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...