back to top

देश-समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव को तिलांजलि दें : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराणा प्रताप के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि देश एवं समाज की एकजुटता के लिए जातीय भेदभाव को तिलांजलि दें। योगी ने शनिवार शाम तारामंडल रोड स्थित क्षत्रिय भवन, प्रताप सभागार में महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, देश एवं समाज के लिए जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अस्पृश्यता महापाप है। ये वे कारण हैं जिनसे स्वदेश एवं स्वधर्म पर संकट आया, देश गुलाम हुआ, धर्मस्थल नष्ट हुए।

लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रताप सभागार फाउंडेशन ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय संगठनों को जाति विशेष का संगठन बनने की बजाय सामाजिक संगठन बनकर समाज एवं देश को एकजुट करने के लिए समाज की कुरीतियों, विकृतियों को दूर करने का बीड़ा उठाना होगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए महाराणा प्रताप आदर्श रूप में हैं जिन्होंने भील, मीणा, थारू जनजातियों को साथ जोड़कर स्वदेश व स्वधर्म के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा , देश व धर्म के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी,गुरु गोविंद सिंह एवं ऐसे ही अनगिनत नायकों के बलिदान की प्रेरणा से नई पीढ़ी को दीक्षित करने की जरूरत है। राष्ट्र नायकों की प्रेरणा से समाज को एकजुट किया जा सकता है।
उन्होंने कहा , महाराणा प्रताप का त्याग एवं बलिदान राज्य, जाति या परिवार के लिए नहीं, बल्कि देश व धर्म के लिए था। संधि के लिए अकबर द्वारा भेजे गए राजा के साथ उन्होंने इसीलिए भोजन करने से मना कर दिया कि उन्हें देश के प्रति स्वाभिमान से समझौता करना गंवारा नहीं था। स्वदेश एवं स्वधर्म की लड़ाई में उन्होंने तमाम दुर्ग एवं किले वापस जीतकर सनातन धर्म व भारत का स्वाभिमान बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने कहा, जब समाज बिखरा हुआ होता है तो सोमनाथ मंदिर टूटता है, अयोध्या में राम मंदिर अपवित्र होता है और जब समाज एकजुट होता है तो अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है।
योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप के त्याग व बलिदान को नमन करने के लिए हर भारतवासी हल्दीघाटी व मेवाड़ को नमन करता है।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

INDIA गठबंधन में तेज हुई 2027 की सियासी तैयारी, लोकदल अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह से कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अहम...

उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकजुटता, सीट साझेदारी, संयुक्त आंदोलन और चुनावी रणनीति पर मंथन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...