back to top

कानपुर के स्कूल में छात्र के उत्पीड़न के मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कानपुर। कानपुर के सेन-पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में आठ वर्षीय छात्र के कथित मानसिक उत्पीड़न के मामले को लेकर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के निदेशक और प्रधानाचार्य समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कूल अधिकारियों द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद बच्चा कथित तौर पर घर पर मदद…मददै लिखने लगा और नींद में रोने लगा।

पुलिस के अनुसार बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर संबंधित स्कूल के निदेशक देवराज सिंह राजावत, प्रधानाचार्य अनुप्रीत रावल और शिक्षक संगीता मलिक तथा स्वतंत्र अग्निहोत्री समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार, दूसरी कक्षा के आठ वर्षीय छात्र पर पेन चोरी का आरोप लगाया गया और स्कूल शिक्षकों ने उसे लगातार मानसिक दबाव में रखा।छात्र की मां ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि उसके बेटे को 12 दिसंबर को स्कूल बुलाया गया और 28 नवंबर को हुई कथित चोरी के सिलसिले में धमकाया गया। मां ने दावा किया कि घटना के दिन बच्चा स्कूल नहीं गया था।बच्चे के व्यवहार में अचानक आए बदलाव से परिवार चिंतित हो गया। बच्चा चुप रहने लगा और घर पर बार-बार मदद लिखने लगा। उसके सदमे की गंभीरता तब सामने आई जब वह रात को रोते हुए उठा और बुदबुदाया,मैडम, मैंने पेन नहीं लिया। शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि स्वतंत्र अग्निहोत्री नामक एक शिक्षक ने अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर बच्चे पर दबाव डाला और उससे चोरी की बात कबूल करते हुए एक कबूलनामा वीडियोै रिकॉर्ड करवाया। जब परिवार ने घटना की पुष्टि के लिए स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो प्रधानाचार्य अनुप्रीत रावल और निदेशक देवराज सिंह राजावत ने कथित तौर पर फुटेज देने से इनकार कर दिया और परिवार पर पेन के पैसे देने का दबाव डाला।पुलिस ने बताया कि आरोपी स्कूल स्टाफ को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे पेश नहीं हुए। सेन पश्चिम पारा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार सिंह ने कहा,आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित है। विद्यालय प्रबंधन ने अभी तक आरोपों पर कोई बयान या
प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

RELATED ARTICLES

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के चार आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो प्रसारित करने के आरोप में...

75 जिलों में होगा तिरंगा संगीत समारोह, शहीद परिवारों का होगा सम्मान

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार का 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लखनऊ,ब्यरो, वॉयस ऑफ लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...