back to top

नोएडा में मोमबत्ती और घरेलू सजावट के सामान बनाने वाली कंपनी में भीषण आग

नोएडा। नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र के होजरी कंपलेक्स में स्थित मोमबत्ती और घरेलू सजावट का समान बनाने वाली कंपनी में बीती रात को जबरदस्त आग लग गई जिस पर आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। दमकल अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सोमवार की रात।:30 बजे के करीब दमकल विभाग को सूचना मिली की होजरी कंपलेक्स में स्थित प्रोसोर्स कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बेसमेंट में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां भेजी गई। उन्होंने कहा कि आग बेसमेंट में लगी हुई थी, जिसकी वजह से आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई।

दमकल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा किट पहनने के बाद बेसमेंट में प्रवेश किया तथा आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। चौबे ने बताया कि कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने पूछताछ के दौरान बताया कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है, क्योंकि जिस समय यह घटना हुई बेसमेंट बंद था, और वहां कोई नहीं था। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग के ऊपरी तल पर रखे सामान को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी में अगरबत्ती और घरेलू सजावट के समान बनाया जाता है। बेसमेंट में तैयार माल रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...