back to top

फेसबुक ने भारतीय राज्यों में चुनाव के बीच नफरतभरे भाषण पर रोक के लिए उठाए कदम

नई दिल्ली। फेसबुक चार भारतीय राज्यों में हो रहे चुनाव के दौरान गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के अपने प्रयास के तहत नफरत वाले भाषण समझे जाने वाली सामग्री के प्रसार को घटाने समेत कई कदम उठा रहा है। इस सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा कि फेसबुक उन अकाउंट से सामग्री के वितरण को अस्थाई रूप से घटा देगा जिन्होंने हाल ही में कंपनी की नीतियों का बार-बार उल्लंघन किया है।

उसने कहा, हम स्वीकार करते हैं कि कुछ इस प्रकार की सामग्रियां होती हैं, जैसे नफरत भरे भाषण, जिनसे तत्काल ऑफलाइन नुकसान पहुंच सकता है… इन राज्यों में समस्या पैदा करने वाली सामग्री के फैलने के जोखिम तथा चुनाव या उससे पहले हिंसा फैलने की संभावना को कम करने के लिए हम उन सामग्री के वितरण को काफी घटाएंगे जिन्हें हमारी प्रौद्योगिकी नफरत भरे भाषण, हिंसा और उकसाने वाले भाषण के रूप में पहचान करती है।

ब्लॉग में कहा गया है कि यदि यह तय हो जाता है कि वह सामग्री फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करती है, तो उसे हटा दिया जाएगा लेकिन जबतक यह तय नहीं हो जाता है, तबतक उसका प्रसार घटा दिया जाएगा। फेसबुक भारत में अपने मंच पर नफरत भरे भाषण से निपटने के अपने तौर तरीके को लेकर अतीत में आलोचना का शिकार हो चुका है।

फेसबुक, उसकी ग्रुप कंपनियों – व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है। अपने ब्लॉक में फेसबुक ने लिखा है कि उसने भारत और दुनियाभर के चुनावों से सबक सीखा है और वह तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान नफरत भरे भाषण एवं दुष्प्रचार को रोकने और मतदाताओं का दमन खत्म करने के लिए कदम उठा रहा है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...