back to top

एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं, लेकिन भाजपा की जीत का संकेत देते हैं: गडकरी

नागपुर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा है कि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं लेकिन राजग सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के दम पर भाजपा के एक बार फिर से सत्ता में आने का संकेत देते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक  पीएम नरेन्द्र मोदी  का पोस्टर जारी होने के मौके पर बोल रहे थे। यह बायोपिक इसी शुक्रवार को प्रदर्शित होने जा रही है।

एक सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा,   एग्जिट पोट अंतिम निर्णय नहीं हैं लेकिन संकेत हैं। हालांकि, एग्जिट पोल में जो बात सामने आती है, वह कमोबेश नतीजों में भी झलकती है।

अधिकतर एग्जिट पोल में मोदी के दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान जाहिर किया गया है। इनमें से कुछ एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई वाले राजग को लोकसभा में जरूरी बहुमत का आंकड़ा 272 को पार कर जाने और 300 से अधिक सीटें मिलने की बात कही गई है। गडकरी ने जोर देकर कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की नयी सरकार का गठन होगा।

प्रधानमंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने कहा,   मैंने यह करीब 25 से 50 बार स्पष्ट किया है। हमने मोदीजी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वह निश्चित रूप से एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा,   देश के लोग एक बार फिर भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पांच साल में हमारे द्वारा किए गए काम को समर्थन दे रहे हैं। ….और एग्जिट पोल संकेत हैं। गडकरी ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही सीटें हासिल करेगी।

RELATED ARTICLES

अगर पहली फिल्म में मेरा किरदार जीवित रहता तो ‘बॉर्डर 2’ में जरूर काम करता: सुनील शेट्टी

मुंबई । अभिनेता सुनील शेट्टी 1997 में आई फिल्म ‘‘बॉर्डर’’ को अपने करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानते हैं और उनका कहना...

कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी सरकार, बच्चों-बुजुर्गों की मौत पर राज्य जिम्मेदार: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान शीर्ष...

गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: पिता और सौतेली मां ने 6 साल की बच्ची की पीट-पीटकर हत्या

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां वेव सिटी थाना क्षेत्र...

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की रही धूमलखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए,...

तिल द्वादशी और वृद्धि योग के संयोग में मकर संक्रांति कल

लखनऊ। भगवान सूर्य की राशि परिवर्तन से प्रकृति में होने वाली क्रांति का पर्व है मकर संक्रांति। इस दिन भगवान सूर्य धनु राशि से...

नाटक ‘आखरी ताज’ में दिखी नवाब वाजिद अली शाह की कहानी

एसएनए के संत गाडगे प्रेक्षागृह में नाटक का मंचनलखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एंव बाल विकास संस्थान की ओर से ऐतिहासिक नाटक आखरी ताज का...

सुंदरकांड के साथ यूपी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

संगीतमय कार्यक्रम एक शाम सुरों के नामलखनऊ। प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित 18वां यूपी महोत्सव द ग्रीन प्लैनेट लोन निकट शुक्ला चौराहा नहर रोड जानकीपुरम...

जरूरतमंदों को कंबल एवं भोजन का वितरण

आओ मिलकर खुशियां बांटे जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लायेलखनऊ। लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभ अवसर पर उन्नति फाउंडेशन संस्था द्वारा 'आओ मिलकर...

उत्तरायणी कौथिग का आगाज आज, महापौर ने तले पहाड़ी घुघुते

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद की ओर से उत्तरायणी कौथिग के रजत जयंती समारोह का आगाज बुधवार से होगा। 15 दिवसीय कौथिग 2026 का शुभारंभ बुधवार...