back to top

प्रत्येक उत्तर प्रदेश वासी कार्यक्रम में बनें सहभागी : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन’ के संदेश के साथ ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। प्रत्येक उत्तर प्रदेश वासी को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में सहभागी बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए श्रद्धा, आदर एवं अपनापन के भाव से प्रेरित है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विकास खंड और नगरीय निकाय से पावन मिट्टी लेकर अमृत कलश तैयार किया जाए। प्रत्येक जनपद में सभी स्थानीय नगरीय निकायों का एक सम्मिलित अमृत कलश बनाया जाए। जबकि प्रत्येक विकास खंड का पृथक अमृत कलश तैयार किया जाए।

यह अमृत कलश लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली में आजादी के अमृत वर्ष की स्मृति के साथ संग्रहीत किए जाएं। सीएम ने कहा कि अमृत कलश में प्रत्येक गांव, प्रत्येक शहर की मिट्टी हो। यह कलश गांव से ग्राम पंचायत, फिर ब्लॉक मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय पर एकत्रित किए जाएं। इसी प्रकार, सभी नगरीय निकायों के कलश जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम-नगर पालिका परिषद पर एकत्रित हों। तदुपरान्त यह कलश प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और फिर गौतमबुद्धनगर होते हुए राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर पूरे देश से आए अमृत कलशों के साथ एकत्रित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमृत कलश देश की पावन मिट्टी से पूरित होंगे, इनका पूरा सम्मान किया जाए। अमृत कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होनी चाहिए।

जगह-जगह आमजन की सहभागिता के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका सम्मान किया जाए। इस सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय में शिलाफलकम स्थापित किया जाना है। शिलाफलकम पर आजादी के अमृत वर्ष का विजन एवं स्थानीय वीरों, शहीदों का परिचय प्रदर्शित होगा। 9 से 15 अगस्त तक की अवधि के इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकायों में शिलाफलकम का लोकार्पण किया जाए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए ‘पंच प्रण’ के प्रति प्रदेशवासी संकल्पबद्ध होकर वसुधा वंदन करते हुए पौधरोपण करें। ‘वीरों का वंदन’ के भाव के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाए। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों से संवाद स्थापित कर बेहतर कार्ययोजना तैयार की जाए। 9 से 15 अगस्त तक प्रत्येक दिन का कार्यक्रम तय करें। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरियों, नुक्कड़ नाटकों आदि का भी आयोजन किया जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...