back to top

जिले से लेकर ब्लाॅक तक कोरोना के नियंत्रण व इलाज की हर कड़ी हो मजबूत : योगी

  • प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र कर रही है सभी व्यवस्थाएं

  • हर जिले में नोडल अधिकारी कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं रखें दुरुस्त

  • हर स्तर पर माॅनिटरिंग करते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनायें

  • ऑक्सीजन की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि कोरोना को हराने के लिए ज़रूरी है कि एक कदम आगे की रणनीति रखें। इसके लिए जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाॅक स्तर तक कोविड-19 के नियंत्रण और इलाज की हर कड़ी को मजबूत रखा जाये। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 एक नयी बीमारी के तौर पर दुनिया के सामने आयी है। इसलिए कोविड-19 को हराने की रणनीति भी विशेष होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 के मद्देनज़र सभी व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने हर जिले में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी को कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए चिकित्सा व्यवस्था को मज़बूत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रभावी और कारगर रणनीति बनाते हुए उसे लागू किया जाये। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा हर स्तर पर माॅनिटरिंग करते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाये।

मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता और बैकअप की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि ऑक्सीजन की आपूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाए। उन्होंने ऑक्सीजन की काला बाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने मेडिकल टेस्टिंग, डोर-टू-डोर सर्वे और काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग को पूरी सक्रियता से चलाने करने पर ज़ोर देते हुए कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य प्रभावी ढंग से संचालित करते हुए टेस्टिंग के दायरे में आने वाले सभी लोगों की मेडिकल टेस्टिंग की जाये।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के संबंध में जनता को लगातार जागरूक किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन परंपराओं में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने से संबंधित अनेक तथ्य मौजूद हैं। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में बीमारियों से लड़ने के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर बल दिया जाता है। उन्होंने इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के बारे में रेडियो, टीवी और समाचार पत्र आदि विभिन्न माध्यमों से लोगों को जानकारी उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी दिये।

योगी ने राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सभी विभागों को प्रभावी योजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये हैं। शासन स्तर एवं जनपद स्तर पर राजस्व प्राप्ति की गहन माॅनिटरिंग की जाये। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत राजस्व संग्रह कार्य की वे स्वयं समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा स्टार्टअप योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों को मिल सके, इसके लिए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की बैठक में कार्ययोजना बनायी जाये। एमएसएमई इकाइयों के सुदृढ़ीकरण व स्थापना के साथ-साथ युवाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए बैंकों से समन्वय बनाकर उनके लिए लोन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...