back to top

बागपत और सहारनपुर में मुठभेड़, दो इनामी बदमाश ढेर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत और सहारनपुर जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में दो कुख्यात इनामी बदमाश मारे गए। गृह विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में असारा-सूजती मार्ग के नजदीक स्थित जंगल में शनिवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश विकास गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि विकास को नजदीक एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि विकास पर डकैती और हत्या समेत जघन्य अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपए का इनाम भी था। मुठभेड़ के दौरान सिपाही अनुज भी पेट में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

इस बीच, सहारनपुर में कुख्यात मुकीम काला गिरोह का इनामी बदमाश हफीज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात वाहनों की जांच के दौरान रोके जाने पर मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं और कोतवाली देहात क्षेत्र की तरफ भाग गए। रास्ते में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस की तरफ से की गई गोलीबारी में हफीज घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया हफीज के खिलाफ मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्घ नगर, मेरठ और सहारनपुर जिलों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान हफीज का एक अज्ञात साथी वहां से भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। मुठभेड़ में घायल दारोगा और सिपाही को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में अर्बन प्लांट का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्बन प्लांट द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...