back to top

मौत के डर से नहीं, कानूनी ढांचे में रहकर लोगों के लिए काम करने की खातिर आत्मसमर्पण किया: देवूजी

हैदराबाद। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के शीर्ष कमांडर थिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवूजी ने दावा किया है कि 24 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने से पहले ही पुलिस ने उसे तथा अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।उसने कानूनी ढांचे के भीतर रहकर लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।करीब चार दशकों से भूमिगत जीवन व्यतीत करने वाले देवूजी ने यह भी कहा कि उसने और अन्य सदस्यों ने मौत के डर से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, बल्कि जनता के लिए काम करने तथा अपनी विचारधारा – मार्क्सवाद, लेनिनवाद और माओवाद – को कानूनी ढांचे के भीतर आगे बढ़ाने के मकसद से यह कदम उठाया।देवूजी ने शुक्रवार को कहा कि उसे मौत का कभी डर नहीं था और अगर ऐसा होता तो वह पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र सरकार के सामने प्रमुख माओवादी नेताओं मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू और अशन्ना उर्फ सतीश की तरह आत्मसमर्पण कर देता।

पुलिस सूत्रों ने पहले बताया था कि देवूजी की माओवादी मार्ग छोड़ने की कोई योजना नहीं थी। देवूजी ने टीवी चैनलों से कहा,जब आॅपरेशन कगार तेज था तो हमने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपरिहार्य परिस्थितियों में अलग-अलग जगहों पर शरण ली। उन परिस्थितियों में तेलंगाना पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अगर वे चाहते तो हमें मार सकते थे। लेकिन उन्होंने हमसे कहा कि हत्या करना उनकी नीति नहीं है और वे आत्मसमर्पण करवाना चाहते थे लेकिन मैं आत्मसमर्पण करने को तैयार नहीं था।

पूर्व माओवादी नेता ने उसके पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने संबंधी धारणा को खारिज करते हुए कहा कि पहले वह भूमिगत रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करता था और अब वह यही काम खुले तौर पर कानूनी तरीकों का इस्तेमाल करते हुए करेगा। देवूजी ने कहा कि वह मार्क्सवाद, लेनिनवाद और माओवाद की विचारधारा को नहीं छोड़ेगा तथा भविष्य में लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए यही उसकी रणनीति का केंद्र बिंदु रहेगा। उसने कहा, इसलिए यह कहना सही नहीं है कि हमने आत्मसमर्पण कर दिया या मुख्यधारा में शामिल हो गए। हम हमेशा हजारों लोगों के संपर्क में रहते हैं। देवूजी ने चार दशकों से अधिक समय तक भूमिगत जीवन बिताने के बाद 24 फरवरी को तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

RELATED ARTICLES

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

एटा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक बदमाश के पैर में गोली, दो गिरफ्तार; अवैध हथियार और बाइक बरामद

एटा । कोतवाली नगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...