back to top

भाजपा सरकार में हर रोज बेटियां हो रही अपमानित : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहन-बेटियां हर रोज अपमानित हो रही है। आपराधिक घटनाओं से प्रदेश का कोना-कोना दहल रहा है। सिर्फ तारीख और शहर बदल रहा, लेकिन दुष्कर्म और अत्याचार नहीं। प्रदेश अपराधों में नम्बर एक हो गया है।

हालात इतने बदतर हो गये हैं कि अब सत्ता संरक्षित भाजपाई गुंडे लगातार अराजकता फैला रहे हैं और पुलिस प्रशासन तक को अपनी इज्जत और सम्मान बचाना मुश्किल हो रहा है। विडम्बना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों का सरकार ही बचाव करती नजर आ रही है। मेरठ से जो समाचार मिला है वह तो भाजपा सरकार का सिर शर्म से झुका देने के लिए काफी है। यहां एक किशोरी के यौन शोषण के मामले में भाजपा के महानगर महामंत्री अरविन्द गुप्ता मारवाड़ी को आरोपी बनाया गया है।

गुप्ता जी के मामा अधिवक्ता रमेश चन्द्र गुप्ता की तो बार की सदस्यता भी समाप्त कर दी गयी है। उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के चेयरमैन पर भी अश्लीलता का आरोप लगा है। रायबरेली के लालगंज कस्बे में रहने वाले एक भाजपा नेता पर एक युवती को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है। एक भाजपा नेता पर रंगदारी मांगने का भी केस दर्ज हुआ है।

सरकारी स्तर पर अपराध और अपराधियों को खुली छूट का नतीजा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था महज एक मजाक बन कर रह गयी है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में एबीवीपी के गुण्डों ने वहां विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को जमीन पर गिराकर पिटाई की। पुलिस वालों की वर्दी फाड़ दी गयी, पुलिस असहाय बनी रही। इसी तरह कासगंज में भाजपा विधायक के बेटे ने रेलवे गेटमैन को गुंडों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा। डुमरियागंज में युवा मोर्चे के दबंगों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर मारपीट की।

इन घटनाओं से उत्तर प्रदेश में दिन प्रति दिन बढ़ती बदहाली की झलक मिल रही है। अराजकता और अव्यवस्था के साथ सत्ता से जुड़े लोगों की गुंडई ने पूरे प्रदेश में भय और आतंक का माहौल पैदा कर दिया है। जनता बुरी तरह त्रस्त और आक्रोशित है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जनता का सामना करने को तैयार रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...