back to top

मुलायम की पुण्यतिथि पर निकाली साइकिल यात्रा सम्पन्न

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर पीडीए लोक जागरण साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व अजीत सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी लखनऊ एवं ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू निवर्तमान जिला सचिव लखनऊ ने किया। यह यात्रा मथुरा से 06 अक्टूबर को गोवर्धन चौराहा से चलकर आगरा, फतेहाबाद, बाह होते हुए 09 अक्टूबर को सैफई पहुंची।

वहां पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। साइकिल यात्रियों ने 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के समाधिस्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पुन: सभी साइकिल यात्री सौरिख, कन्नौज, हरदोई, सण्डीला, मलिहाबाद, काकोरी होते हुए लखनऊ पहुंचे, जहां पीडीए लोक जागरण यात्रा का स्वागत सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, एडवोकेट धीरज, विनोद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मलिहाबाद राजबाला रावत, सोमिल सिंह, सोनी यादव बीकेटी, धर्मेन्द्र यादव, पप्पू यादव, मुलायम यादव, पंकज यादव आदि ने जगह-जगह किया।

पीडीए लोक जागरण यात्रा का समापन शनिवार को सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने किया। इस यात्रा में ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू, अजीत सिंह, शैलेन्द्र शैलू, नरेश सोनी, अवशेष कश्यप, प्रवीण कुमार, आकाश रामपुर, गौरव, अभिषेक आजमगढ़, रोहित बदायूं, राष्ट्र यादव संभल, अनुराग ठाकुर, हर्षित यादव, अतुल यादव, दीपक यादव, अनुराग यादव कल्लू, विवेक सिंह, अमित यादव रहीमाबाद, गौरव बाडी, मनोज रावत, सोनू यादव आदि मुख्य सहयोगी रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...